जिले में अभी तक 504.60 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज - Shivpuri



शिवपुरी - शिवपुरी जिले में 01 जून 2023 से अभी तक 504.60 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 430.10 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1208.98 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 641.20 मि.मी., बैराड़ में 274 मि.मी., पोहरी में 457.50 मि.मी., नरवर में 430 मि.मी., करैरा में 457.30 मि.मी., पिछोर में 673 मि.मी., कोलारस 399 मि.मी., बदरवास में 665.40 मि.मी. तथा खनियाधाना में 544 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म