सोमवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्य समिति की बैठक सम्पन्न - Kolaras

 


कोलारस - भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा कोलारस के मंडल अध्यक्ष सफीक शाह द्वारा प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी दी गई कि सोमवार 14 अगस्त को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला शिवपुरी की कार्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें कई अहम मुददों पर चर्चाओं सहित आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर प्रमुख्ता से अहम विन्दुओं को ध्यान में रखते हुये महत्वपूर्ण चर्चा हुई जिसमें डवल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से हर ग्राम हर घर तक पहुंचाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानते हुये कार्य किया जा रहा है।  

सोमवार को दिनांक 14/8/2023 को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला शिवपुरी की कार्य समिति की बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जनाव एम एजाज खान साहब प्रदेश महामंत्री जावेद अख्तर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम,  प्रदेश उपाध्यक्ष नफीस खान, जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, जिला महामंत्री गगन खटीक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोर्चा प्रभारी हेमन्त ओझा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इकबाल खान, अलीराजपुर से एम पाकीजा, शैलेस तिवारी, अलीम मंसूरी, पांडये  समस्त मोर्चे जिला पदाधिकारी समस्त मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे। 


Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म