मध्यप्रदेश के खंडवा में बाहरी बाधाओं के नाम पर तंत्र क्रियाएं कर लोगों को फंसाने वाला बाबा अब खुद ही पुलिस के चंगुल में फंस गया है तंत्र मन्त्र और झाड़ फूंक के जरिये आरोपी बाबा ने एक महिला का यौन शोषण किया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
खंडवा के गुलशननगर क्षेत्र में रहने वाले फिरोज उर्फ बाबा पिता नूर यह दावा करता है कि उसके शरीर में जिन्न आते हैं। जिनका सीधा कनेक्शन ईश्वर से है। इसलिए वह तंत्र-मंत्र से बाहरी बाधाओं से लेकर गंभीर बीमारियां तक को ठीक कर देता है। उसके इस जाल में नर्मदापुरम जिले में रहने वाली 40 वर्षीय एक विवाहित महिला फंस गई। मोघट पुलिस के अनुसार मामला एक साल पहले का है। पीड़िता का पति बीमार रहता था। उसका संपर्क फिरोज बाबा से हो गया। जिसके बाद फिरोज बाबा महिला के घर नर्मदापुरम तक जाकर झाड़-फूंक करता था। पीड़िता ने उसे अपने घर बुलाया। बाबा घर पहुंचा और उसने पहले पीड़िता और उसके परिवार के दिल में भ्रम पैदा कर दिया कि घर में प्रेत का साया है। उसने दावा किया कि वह तांत्रिक क्रियाओं से उसे भगा देगा। बाबा ने पीड़िता के घर चौकी बैठाई। फिर मंत्रों को बुदबुदाते हुए लोभान की धुनी जलाई।