अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के तत्वाधान में तर्पण कार्यशाला 28 को तुलसी आश्रम पर - Shivpuri


पूर्वजों को मिले मोक्ष, विधि विधान से हो तर्पण 

शिवपुरी - पूर्णिमा से शुरू हो रहे श्राद्ध पक्ष में पूर्वजों की मोक्ष की कामना के लिए संबधियों द्वारा  पितृों के लिए तर्पण किया जाता है विधि विधान से तर्पण क्रिया करने व एकरूपता को लेकर 28 सितम्बर को तर्पण कार्यशाला तुलसी आश्रम पर आयोजित की गई है यह कार्यशाल विद्धानों, ज्योतिषाचार्यों व महामण्डलेश्वर पुरूषोत्तम दास जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न होगी। 

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा एवं शहर अध्यक्ष डाॅ.बी.के. शर्मा व कैलाश दुवे ने संयुक्त रूप से वताया कि पूर्णिमा से श्राद्ध पक्ष शुरू हो रहे है श्राद्ध पक्ष में सगे संबधियों द्वारा पूर्वजों के मोक्ष व शांति के लिए तर्पण किया जाता है कुछ विप्र बंधु प्रथम बार यह तर्पण क्रिया करेंगे व कुछ पूर्व से तर्पण क्रिया करते रहे हैं इस क्रिया में एकरूपता लाने व विधि विधान से तर्पण किए जाने को लेकर तर्पण कार्यशाला 28 सितम्बर को शांय 4 बजे से अयोजित की गई है जिसमें पं. जगदीश प्रसाद जैमिनी व हरकिशोर जैमिनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे इस कार्यशाला में शहर के सभी कर्मकांडी ब्राह्मण व ज्योतिषाचार्य सादर आमन्त्रित हैं तथा वे सभी विप्र जो प्रथम वार पितृों का तर्पण करेगें व पूर्व से तर्पण कर रहे सभी विप्र भी सादर आमंत्रित है जिससे एकरूपता व विधि विधान से तर्पण किया जा  सके। जिससे सभी की ईश्वर के यहां प्रार्थना स्वीकार्य हो और पितृों को शांति व मोक्ष मिले आगे की जानकारी में महासचिव राज कुमार सड़ैया व पवन अवस्थी ने वताया कि तर्पण कैसे देते हैं व तर्पण के मंत्र क्या हैं तर्पण कब करना चाहिए व तर्पण करने से क्या होता है आदि प्रश्नों के बारे में सटीक जानकारी के साथ विधि विधान से तर्पण करने की क्रिया से विद्धानों द्वारा इस कार्यशाला में अवगत काराया जायेगा। अधिक से अधिक विप्र बंधुओं से इस कार्यशाला में सम्मिलित होने की अपील की गई है अपील करने वालों में एस.एन. उपाध्याय, हरगोविन्द शर्मा, महेन्द्र गौड़, रामप्रकाश शर्मा, लक्ष्मीनारायण भार्गव, चन्द्र प्रकाश शर्मा, ललित दीक्षित, नरहरि अवस्थी, हरिवंश त्रिवेदी, सतीश सडै़या, गरिराज शर्मा, हरिओम शर्मा राजगढ़, राजेन्द्र पाण्डेय, कैलाश नारायण भार्गव, देवेन्द्र मड़वासा, विपिन पचौरी, अरविन्द सरैया, सुनील उपाध्याय,  महावीर मुदगल, राजू शर्मा, पिपरघार, यशवंत भार्गव आदि प्रमुख हैं।    

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म