कोलारस - कोलारस के कांग्रेस नेता विधानसभा चुनाव के दावेदार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू भाई द्वारा प्रेस रिलीज के माध्य से जानकारी देते हुये बताया गया कि शुक्रवार को कोलारस विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों साथियों के साथ अशोकनगर पहुंचकर कांग्रेस की संविधान बचाओ जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, राघौगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह बाबा साहब के ओजस्वी संबोधन सुनकर आत्मसात किया जनसभा में उमड़ा जनसैलाब बता रहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा का समय पूरा हो चुका है साथ ही जैन ने कहा कि गरीबों, मजदूरों, असहायों के मसीहा कमलनाथ की कांग्रेस सरकार आने वाली है।
कई भाजपाईयों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
बता दे कि कोलारस विधानसभा क्षेत्र से करीब दो दर्जन से अधिक भाजपाईयों ने संविधान बचाओं जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होकर कांग्रेस की स्थाई सदस्यता ली जिसमें कोलारस जनपद उपाध्यक्ष आशा बाई यादव तथा उनके पुत्र बदरवास नगर परिषद पार्षद सुमित यादव, कल्याण गुर्जर, गोलू यादव बड़ैरा, गोविंद केवट, घनश्याम परिहार, दानकुंवर बाई, नितिन दांगी, राजकुमार परिहार, जयदीप शर्मा, आशीष यादव, राजू यादव, अमन यादव, जसवंत गोस्वामी, रामू यादव, बृजभान सिंह, मदश गोपाल, सतेन्द्र रघुवंशी, विपुल यादव सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता हुये शामिल।