भाजपा ने 57 नामों के साथ चौथी सूची की जारी, अब तक सात सांसद, 25 मंत्री और 2020 की बगावत के कई चेहरे; जानें मध्य प्रदेश की 136 विधानसभा सीटों के समीकरण - MP News



मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जहां आज चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा की, तो दूसरी ओर भाजपा ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर इस सरगर्मी को और बढ़ा दिया आगामी चुनाव के लिए पार्टी ने सोमवार को 57 नाम तय किए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी से चुनाव लड़ेंगे इस तरह 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए भाजपा ने चार सूची जारी कर अब तक कुल 136 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं आइये जानते हैं कि चारों सूचियां कब जारी हुईं? इनमें खास क्या है और इन सीटों पर समीकरण क्या हैं?

पहले जानते हैं अभी क्या हुआ है?
मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार (नौ अक्तूबर) को 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की भाजपा ने चौथी सूची में राज्य के 34 में से 25 मंत्रियों को उम्मीदवार बनाया है बड़े चेहरों की बात करें तो खुद शिवराज सिंह चौहान बुधनी से चुनाव लड़ेंगे वहीं प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से, गोपाल भार्गव रेहली से, विश्वास सारंग नरेला से और तुलसीराम सिलावट सांवेर से ताल ठोकेंगे।

कुल 57 सीटों में से छह एसटी के लिए सुरक्षित सीटें हैं छह एससी के लिए सुरक्षित सीटें हैं वहीं, 45 सामान्य सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं सभी 57 सीटों पर मौजूदा विधायकों को ही टिकट दिया गया है इनमें से नौ विधायक ऐसे हैं जो 2018 में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे इन सभी ने बाद में पाला बदल लिया था और उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी जैतपुर से विधायक मनीषा सिंह को इस बार जयसिंह नगर से टिकट दिया गया है वहीं, जयसिंह नगर के विधायक जयसिंह मरावी को इस बार जैतपुर भेज दिया गया है।

पहली सूची में क्या था?
इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने हारी हुई 39 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान 17 अगस्त को ही कर दिया था राज्य की इन 39 सीटों में से 38 पर भाजपा को 2018 में हार मिली थी वहीं, झाबुआ सीट पर 2018 में पार्टी को जीत जरूर मिली थी लेकिन, बाद में हुए उपचुनाव में यहां से कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया विधायक बने थे।

2008 में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी इन 39 सीटों के नतीजे लगभग बराबरी पर थे 39 में से 18 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के उम्मीदवार जीतकर आए थे जबकि कांग्रेस को 20 विधानसभा सीटों में जीत मिली थी एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को विजय मिली थी छतरपुर जिले की महाराजपुर सीट पर निर्दलीय भंवर राजा मानवेंद्र सिंह जीते थे। 2013 में मानवेंद्र सिंह भाजपा के टिकट पर फिर से जीते हालांकि, 2018 में उन्हें यहां से हार का सामना करना पड़ा राजपरिवार से आने वाले मानवेंद्र सिंह की जगह भाजपा ने इस बार यहां से उनके बेटे कामाख्या प्रसाद सिंह को टिकट दिया है। 

इन 39 में से भोपाल उत्तर, कुक्षी और पिछोर ऐसे तीन सीटें हैं जहां भाजपा लगातार तीनों चुनाव हारी है 10 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां पिछले तीन चुनावों में से दो में जीत मिली है ओर एक बार यहां हार का सामना करना पड़ा है ये सीटें हैं छतरपुर, पथरिया, गुन्नौर, बड़वारा, बरगी, बरघाट, सौंसर, भोपाल मध्य, अलीराजपुर ओर तराना विधानसभा सीटें हैं जहां पार्टी को 2018 से पहले के दोनों चुनाव में जीत मिली थी।

17 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां पिछले तीन चुनावों में से एक में ही जीत मिली है और दो बार यहां हार का सामना करना पड़ा है ये सीटें हैं सबलगढ़, सुमावली, गोहद, चचौरा, बांदा, महाराजपुर, जबलपुर पूर्व, शाहपुरा, बिछिया, गोटेगांव, मुलताई, भैंसदेही, सोनकच्छ, महेश्वर, पेटलावद, धरमपुरी ओर घाटिया।

दूसरी सूची में क्या था?
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा 25 सितंबर को की थी भाजपा की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत कई सांसदों को टिकट दिया गया था इसमें नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद सिंह पटेल के भी नाम थे इन तीनों के साथ ही मौजूदा सांसदों राकेश सिंह, गणेश सिंह, रीति पाठक और उदय प्रताप सिंह को भी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मिला इन सात नामों के साथ ही कैलाश विजयवर्गीय के नाम की भी चर्चा सबसे ज्यादा है विजयवर्गीय 10 साल बाद फिर से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 

इन 39 में से सिर्फ चार सीट पर 2018 में भाजपा को जीत मिली थी इनमें सीधी, नरसिंहपुर, मैहर और आगर सीटें शामिल हैं इनमें से आगर सीट पर 2020 में हुए उपचुनाव में यह सीट भाजपा के हाथ से चली गई इस वक्त सीधी से भाजपा के केदार नाथ शुक्ल विधायक हैं सीधी कांड के चलते शुक्ल का टिकट कट गया है उनकी जगह से सीधी से सांसद रीति पाठक को यहां से उतारा गया है। 

इसी तरह नरसिंहपुर सीट से इस वक्त जालम सिंह पटेल विधायक हैं जालम सिंह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के भाई हैं उनकी जगह यहां से प्रह्लाद पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है वहीं, मैहर सीट से नारायण त्रिपाठी विधायक हैं त्रिपाठी लगातार बगावती तेवर दिखाते रहे हैं जुलाई में ही उन्होंने विंध्य जनता पार्टी के नाम से नई पार्टी बनाने का एलान किया था अब कहा जा रहा है कि इस वह कांग्रेस के टिकट पर ताल ठोंक सकते हैं। 

तीसरी सूची में क्या था?
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सिर्फ एक उम्मीदवार की तीसरी सूची की घोषणा 26 सितंबर को की थी भारतीय जनता पार्टी ने छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट से मोनिका बट्टी को उम्मीदवारी घोषित किया था।

किस पार्टी ने कितने उम्मीदवार घोषित किए?
क्रमांकविधानसभा सीटभाजपा उम्मीदवारआप उम्मीदवार
1श्योपुरदुर्गालाल विजय 
2विजयपुर  
3सबलगढ़सरला विरेंद्र रावत 
4जौरा  
5सुमावलीअदल सिंह कंसाना 
6मुरैनारघुराज कंसानारमेश उपाध्याय
7दिमनीनरेंद्र सिंह तोमरसुरेंद्र सिंह तोमर
8अंबाह (SC)  
9अटेरअरविंद सिंह भदौरिया 
10भिंड राहुल कुशवाह
11लहारअमरीश शर्मा 
12मेहगांव सतिंदर भदौरिया
13गोहद (SC)लाल सिंह आर्य 
14ग्वालियर ग्रामीणभारत सिंह कुशवाहा 
15ग्वालियरप्रद्युमन सिंह तोमर 
16ग्वालियर पूर्व  
17ग्वालियर दक्षिण  
18भितरवारमोहन सिंह राठौर 
19डबरा (SC)इमरती देवी 
20सेंवढ़ाप्रदीप अग्रवालसंजय दूबे
21भांडेर (SC) रमानी देवी जाटव
22दतियाडॉ. नरोत्तम मिश्रा 
23करैरा (SC)रमेश खटीक 
24पोहरी  
25शिवपुरी अनूप दयाल
26पिछोरप्रीतम लोधी 
27कोलारस  
28बमोरी  
29गुना (SC)  
30चाचौड़ाप्रियंका मीणाममता मीणा
31राघोगढ़हिरेंद्र सिंह बंटी 
32अशोकनगर (SC)  
33चंदेरीजगन्नाथ रघुवंशी 
34मुंगावली  
35बीना (SC)  
36खुरईभूपेंद्र सिंह 
37सुरखीगोविंद सिंह राजपूत 
38देवरीबृजबिहारी पटेरिया 
39रहलीगोपाल भार्गव 
40नरयावली (SC)प्रदीप लारिया 
41सागरशैलेंद्र जैन 
42बंडावीरेंद्र सिंह लंबरदार 
43टीकमगढ़  
44जतारा (SC)  
45पृथ्वीपुर  
46निवाड़ी  
47खरगापुरराहुल सिंह लोधी 
48महाराजपुरकामाख्या प्रसाद सिंहरामजी पटेल
49चंदला (SC)  
50राजनगरअरविंद पटेरिया 
51छतरपुरललिता यादवभगीरथ पटेल
52बिजावर अमित भटनागर
53बड़ामलहरापद्युमन सिंह लोधीचंदा किन्नर
54पथरियालखन पटेल 
55दमोह चाहत मणि पांडे
56जबेरा  
57हटा (SC)  
58पवई  
59गुनौर (SC)राजेश कुमार वर्मा 
60पन्नाबृजेंद्र प्रताप सिंह 
61चित्रकूटसुरेंद्र सिंह गहरवार 
62रैगांव (SC) वरुण गुज्जर खटीक
63सतनागणेश सिंह 
64नागौद  
65मैहरश्रीकांत चतुर्वेदी 
66अमरपाटन  
67रामपुर बघेलानविक्रम सिंह 
68सिरमौरदिव्यराज सिंहसरिता पांडेय
69सेमरिया  
70त्योंथर  
71मऊगंजप्रदीप पटेलउमेश त्रिपाठी
72देवतालाबगिरीश गौतमदिलीप सिंह गुड्डू
73मनगवां (SC) वरुण अंबेडकर
74रीवाराजेंद्र शुक्लदीपक सिंह पटेल
75गुढ़  
76चुरहटशरदेंदु तिवारीअनेंद्र गोविंद मिश्रा 'राजन'
77सीधीरीति पाठकआनंद मंगल सिंह
78सिहावलविश्वमित्र पाठक 
79चितरंगी (ST)  
80सिंगरौली  
81देवसर (SC) रतिभान साकेत
82धौहनी (ST)  
83ब्योहारी (ST)  
84जयसिंहनगर (ST)मनीषा सिंह 
85जैतपुर (ST)जय सिंह मरावी 
86कोतमादिलीप जायसवाल 
87अनूपपुर (ST)बिसाहूलाल सिंह 
88पुष्पराजगढ़ (ST)हीरासिंह श्याम 
89बांधवगढ़ (ST)  
90मानपुर (ST)मीना सिंह मांडवीउषा कौल
91बड़वारा (ST)धीरेंद्र सिंह 
92विजय-राघवगढ़संजय पाठक 
93मुड़वारासंंदीप श्रीप्रसाद जायसवाल 
94बहोरीबंद  
95पाटनअजय विश्नोईविजय मोहन पल्हा
96बरगीनीरज ठाकुरआनंद सिंह
97जबलपुर पूर्व (SC)अंचल सोनकर 
98जबलपुर उत्तर  
99जबलपुर कैंटअशोक रोहाणी 
100जबलपुर पश्चिमराकेश सिंह 
101पनागरसुशील कुमार तिवारीपंकज पाठक
102सिहोरा (ST)  
103शहपुरा (ST)ओमप्रकाश धुर्वे 
104डिण्डोरी (ST)पंकज टेकाम 
105बिछिया (ST)डॉ. विजय आनंद मरावी 
106निवास (ST)फग्गन सिंह कुलस्ते 
107मण्डला (ST)  
108बैहर (ST)भगत सिंह नेताम 
109लांजीराजकुमार कर्राये 
110परसवाड़ारामकिशोर कांवरे 
111बालाघाट  
112वारासिवनी  
113कटंगीगौरव पारधी 
114बरघाट (ST)कमल मस्कोले 
115सिवनीदिनेश राय मुनमुन 
116केवलारी  
117लखनादोन (ST)  
118गोटेगांव (SC)महेंद्र सिंह चौहान 
119नरसिंहपुरप्रह्लाद सिंह पटेल 
120तेंदूखेड़ा  
121गाडरवाराउदयप्रताप सिंह 
122जुन्नारदेव (ST)नत्थन शाह 
123अमरवाड़ा (ST)मोनिका बट्टी 
124चौरई  
125सौंसरनानाभाऊ मोहोड 
126छिंदवाड़ाविवेक बंटी साहू 
127परासिया (SC)ज्योति डहेरिया 
128पांढुर्ना (ST)प्रकाश उइके 
129मुलताईचंद्रशेखर देशमुख 
130आमला (SC)योगेश पंडाग्रे 
131बैतूल  
132घोड़ाडोंगरी (ST)गंगा बाई उइके 
133भैंसदेही (ST)महेंद्र सिंह चौहान 
134टिमरनी (ST)  
135हरदाकमल पटेल 
136सिवनी-मालवा सुनील गौर
137होशंगाबाद  
138सोहागपुरविजयपाल सिंह 
139पिपरिया (SC)  
140उदयपुरानरेंद्र शिवाजी पटेल 
141भोजपुर  
142सांची (SC)प्रभुराम चौधरी 
143सिलवानीरामपाल सिंह 
144विदिशा  
145गंजबासौदा  
146कुरवाई (SC)  
147सिरोंजउमाकांत शर्माआईएस मोरे
148शमशाबाद  
149बैरसिया (SC)विष्णु खत्री 
150भोपाल उत्तरआलोक शर्मामो. सऊद
151नरेलाविश्वास सारंगरईसा बेगम मलिक
152भोपाल दक्षिण पश्चिम  
153भोपाल मध्यध्रुव नारायण सिंह 
154गोविंदपुराकृष्णा गौरसज्जन सिंह परमार
155हुजूररामेश्वर शर्माडॉ. रवि कांत द्विवेदी
156बुधनीशिवराज सिंह चौहान 
157आष्टा (SC)  
158इछावरकरण सिंह वर्मा 
159सीहोरसुदेश राय 
160नरसिंहगढ़  
161ब्यावरा  
162राजगढ़  
163खिलचीपुरहजारी लाल दांगी 
164सारंगपुर (SC)  
165सुसनेर  
166आगर (SC)मधु गेहलोत 
167शाजापुरअरुण भीमावत 
168शुजालपुर  
169कालापीपल  
170सोनकच्छ (SC)राजेश सोनकर 
171देवासगायत्री राजे पंवार 
172हाटपिपल्यामनोज चौधरी 
173खातेगांवआशीष गोविंद शर्मा 
174बागली (ST)  
175मांधाता  
176हरसूद (ST)कुंवर विजय शाह 
177खण्डवा (SC)  
178पंधाना (ST)  
179नेपानगर (ST)  
180बुरहानपुर  
181भीकनगांव (ST)नंदा ब्राह्मणे 
182बड़वाह  
183महेश्वर (SC)राजकुमार मेव 
184कसरावदआत्माराम पटेल 
185खरगोन  
186भगवानपुरा (ST)  
187सेंधवा (ST) नन सिंह नवड़े
188राजपुर (ST)अंतर सिंह पटेल 
189पानसेमल (ST)श्याम बर्डे 
190बड़वानी (ST)प्रेम सिंह पटेल 
191अलीराजपुर (ST)नागर सिंह चौहान 
192जोबट (ST)  
193झाबुआ (ST)भानू भूरिया 
194थांदला (ST)कलसिंह भांवर 
195पेटलावद (ST)निर्मला भूरियाकोमल दामोर
196सरदारपुर (ST)  
197गंधवानी (ST)सरदार सिंह मेड़ाभेरूसिंह अनारे
198कुक्षी (ST)जयदीप पटेल 
199मनावर (ST)  
200धरमपुरी (ST)कालू सिंह ठाकुर 
201धार  
202बदनावरराज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव 
203देपालपुरमनोज पटेल 
204इन्दौर-1कैलाश विजयवर्गीयअनुराग यादव
205इन्दौर-2रामेश मेंदोला 
206इन्दौर-3  
207इन्दौर-4मालिनी गौड़पीयूष जोशी
208इन्दौर-5  
209डॉ. अंबेडकर नगर (महू) सुनील चौधरी
210राऊमधु वर्मा 
211सांवेर (SC)तुलसीराम सिलावट 
212नागदा-खचरोदतेजबहादुर सिंहसुबोध स्वामी
213महिदपुर  
214तराना (SC)ताराचंद गोयल 
215घट्टिया (SC)सतीश मालवीय 
216उज्जैन उत्तर  
217उज्जैन दक्षिणमोहन यादव 
218बड़नगर  
219रतलाम ग्रामीण (ST)  
220रतलाम सिटीचेतन्य कुमार कश्यप 
221सैलाना (ST)संगीता चारेल 
222जावरा  
223आलोट (SC)  
224मन्दसौरयशपाल सिंह सिसोदिया 
225मल्हारगढ़ (SC)जगदीश देवड़ा 
226सुवासराहरदीप सिंह डंग 
227गरोठ  
228मनासा  
229नीमच  
230जावदओम प्रकाश सखलेचा 


Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म