"राष्ट्र-शिवार्चन" - रुद्राष्टक के सामूहिक पाठ की पूर्णाहुति



विश्वमांगल्य सभा,अशोकनगर की महिलाओं ने सावन एवं पुरुषोत्तम मास में नगर के 16 मंदिरों में रुद्राष्टक एवं शिवजी के 108 नाम का जाप किया | इस उपक्रम के पूर्णाहुति में मातृशक्ति द्वारा सामुहिक रुद्राष्टक पाठ एवं नवरात्रि के उपलक्ष्य में देवी जी के 108 नामों का जाप किया गया | विश्वमांगल्य सभा की मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र क्षेत्र संगठन मंत्री सुश्री पूजा पाठक, उत्तर भारत संयोजिका डॉ. अनुराधा के.पी. यादव , गुना विभाग संयोजिका श्रीमती अनुसूया रघुवंशी, अशोकनगर संयोजक श्रीमती कविता साहू जी, मध्य-भारत प्रांत सह-संयोजिका नैना जी शर्मा उपस्थित रहे | इस कार्यक्रम में अशोकनगर की अष्टभुजा स्वरूपिणी महिलाओं का सम्मान हुआ | हर महिला अपने क्षेत्र में अद्भुत कार्य कर रही है | माँ का अपने बच्चों को आगे बढ़ाने में जो योगदान होता है, उसका स्वरूप यह अष्टभुजा माताएं है |

 कार्यकरिणी की घोषणा हुई

इस अवसर पर विश्वमांगल्य सभा की अशोकनगर कार्यकारिणी घोषित हुई | श्रीमती किरण अग्रवाल जी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई | मनीषा साहू - उपाध्यक्ष, कांता पाहुजा - उपाध्यक्ष, अर्चना देवरिया - संरक्षक, भावना चौधरी - सचिव, रसना यादव, दीपा रघुवंशी, प्रियंका अग्रवाल - सह-संयोजिका, डॉ. मेघा भंवर -  सह- संपर्क प्रमुख, श्रीमती रजनी शुक्ला - छात्र सभा संयोजिका, अमिता खरे - बाल सभा संयोजिका, गंगा रघुवंशी, मिथिलेश यादव - बाल सभा सह - संयोजिका, साधना शर्मा - विस्तारक |

इस आयोजन में अशोकनगर के विभिन्न वार्डों के लिए कमलेश दुबे, शोभा शर्मा, मीरा कुशवाहा, भारती साहू, रेखा सोनी, रुक्मणी शर्मा, वकुल त्रिपाठी,रानी अहीरवार, शीतल साहू, रुक्मिणी शर्मा, कल्पना शर्मा, शिवानी शर्मा, उषा अग्रवाल, मांडवी शर्मा, सरिता रघुवंशी इन सभी की सदाचार सभा संयोजिका एवं सह-संयोजिका पद पर नियुक्ती की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म