कोलारस विधानसभा का टिकिट सिंधिया की मोहर पर महेन्द्र-मुनिया के बीच, घोषणा जल्द - Kolaras



कोलारस - कोलारस विधानसभा सीट के लिये भाजपा से करीब एक दर्जन भाजपा कार्यकर्ता टिकिट की मांग कर रहे है कोलारस विधानसभा क्षेत्र से केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का विशेष लगाव रहा है जिसके चलते कोलारस विधानसभा का टिकिट इस बार भी सिंधिया की मोहर पर सिंधिया समर्थक के खाते में गया है और कोलारस विधानसभा का टिकिट पांचवी सूची में आने वाले 24 घण्टे के अंदर घोषित होने कि जानकारी प्राप्त हुई है।

कोलारस विधानसभा क्षेत्र का भाजपा का टिकिट इस बार भी सिंधिया की पसंद से घोषित होने वाला है भाजपा के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंधिया की पसंद से अभी तक महेन्द्र यादव का नाम सबसे ऊपर दिखाई दे रहा था किन्तु सिंधिया की पसंद महेन्द्र एवं सरकार के द्वारा महिलाओं को साधने के उद्देश्य से कोलारस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा द्वारा महिला उम्मीदवार का नाम आगे करने के चलते मिथलेश-मुनिया यादव बहन जी एजवारा वालों का नाम कोलारस विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के रूप में दिखाई दे रहा है बुधवार की शाम तक भाजपा की सूची जारी होने की जानकारी है जिसमें महेन्द्र यादव अथवा उनकी पसंद से उनकी वहन मुनिया यादव को भाजपा से सिंधिया कोटे से टिकिट मिलना तय माना जा रहा है।  


Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म