कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ सिंह ने बुधवार को कोलारस, बदरवास, लुकवासा चुनाव कार्यालयों का कन्याओं से कराया शुभारम्भ - Kolaras



कोलारस - मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा अपनी पहली 144 प्रत्याशियों की सूची में कोलारस विधानसभा सीट से बैजनाथ सिंह यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया था प्रत्याशी घोषित होने के बाद से भी बैजनाथ सिंह यादव चुनाव की तैयारियों में जुट गये जिसमें विधानसभा मुख्यालय कोलारस में बुधवार को कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ किया गया। 

बता दे कि विधानसभा मुख्यालय कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ सिंह यादव द्वारा बुधवार को कोलारस में ए.बी. रोड़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक एवं सेंटर बैंक ऑफ इंडिया के पास कांग्रेस प्रत्याशी यादव द्वारा अपने चुनाव कार्यालय का नवरात्रि के चौथे दिन कन्या के हाथों से फीता कटवाकर कार्यालय का शुभारंभ किया है इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ सिंह यादव एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के द्वारा सर्वप्रथम कन्या पूजन के साथ चुनाव कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया गया इतना ही नहीं उन्होंने आज कांग्रेस विधानसभा के कोलारस बदरवास लुकवासा में तीनों चुनाव कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किए है इस दौरान कोलारस विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थें।


इसी के साथ कांग्रेस नेता रामवीर सिंह यादव द्वारा बताया गया कि दो भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुये जिसमें एक हिमत सिंह जाटव भाजपा एससी मोर्चा खरई मंडल अध्यक्ष, नवल सिंह लोधी गिलगवां भाजपा नेता द्वारा भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ सिंह एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के समक्ष कांग्रेस का हाथ धामा। 



कांग्रेस चुनाव कार्यालय बदरवास में हुआ शुभारंभ

बदरवास - कोलारस विधानसभा के प्रत्याशी बैजनाथ सिंह यादव ने समस्त कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को साथ लेकर मंडलम, सेक्टर, बी एल ए एवं बूथ कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष विजय सिंह कुशवाह सहित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार सिंह यादव, आजाद वर्मा, रामकुमार सिंह यादव एवं तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक जुट होकर सर्व प्रथम कोलारस पहुंचे जहां कन्या पूजन कर कांग्रेस चुनाव कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। 

कोलारस विधानसभा के कार्यकर्ताओं कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय ङ्क्षसह चौहान ने कहा कि हम सब एक कांग्रेस के लिए एक जुट होकर कार्य प्रारंभ करें, इतना ही नहीं सभी कांग्रेसी पदाधिकारियों को अपनी दम दिखाने का समय अब आ गया है दादा बैजनाथ सिंह हाथों को मजबूत करना होगा। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ सिंह यादव ने चुनाव कार्यालय को बदरवास में संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव मेरा नहीं कोलारस विधानसभा के प्रत्येक कार्यकर्ता का चुनाव हैं   में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ कोलारस विधानसभा के नागरिकों का सेवक बनकर सेवा करने अवसर मिला है कांग्रेस चुनाव कार्यालय शुभारंभ का यह सिलसिला कोलारस समय दोपहर 12:00 बजे स्थान स्टेट बैंक के पास 02 लुकवासा समय दोपहर 02:00 बजे स्थान मैन मार्केट अटूनी रास्ते के पास, बदरवास समय दोपहर 3:00 बजे स्थान बस स्टैंड अस्पताल के पास कृष्णा मार्केट फीता काटकर शुभारंभ किया इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार सिंह यादव आजाद वर्मा रामकुमार सिंह यादव रामवीर सिंह यादव एवं तमाम कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म