कोलारस में शुक्रवार को नवीन एसडीएम कार्यालय का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शुभारम्भ - Kolaras

 


कोलारस - कोलारस में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश भर में निर्मित नवीन भवनों का वर्चुअली शुभारम्भ किया गया जिसमें कोलारस के एक करोड़ 15 लख रुपए की लागत से नवीन निर्मित भवन एसडीएम कार्यालय का भी शुक्रवार को शुभारम्भ किया गया।

तहसील के पास निर्मित नवीन अनुविभागीय कार्यालय हुआ लोकार्पण 

शुक्रवार को अनुविभागीय कार्यालय कोलारस के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कार्यक्रम तहसील परिसर स्थित नवीन भवन का लोकार्पण दोपहर 12ः30 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आचार संहिता के लगने से पहले शुक्रवार को वर्चुअली शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक महेंद्र यादव, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह चीमा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, पूर्व नपं. अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे सहित भाजपा नेता ओपी भार्गव, पवन शिवहरे, बलबीर निबोरिया, राम सडैया तथा कोलारस व्यवहार न्यायालय के अधिबक्तागण, प्रशासनिक अधिकारी एसडीम मोतीलाल अहिरवार, तहसीलदार सचिन भार्गव, जनपद सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों सहित पत्रकारगण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म