सी.एम. राइज विद्यालय की छात्रा भावना यादव का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में हुआ चयन - Badarwas



बदरवास - कोलारस अनुविभाग क्षेत्र के शासकीय सी.एम. राइज विद्यालय बदरवास जिला शिवपुरी की कक्षा 12वीं की छात्रा कु.भावना यादव पुत्री श्री शिवराज सिंह यादव के द्वारा मुरैना में आयोजित संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उनका चयन राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किया गया है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिये चायनित हुई कु. भावना यादव - 

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन राजगढ़ जिले के सारंगपुर में किया गया था, जिसमें भाग लेकर छात्रा कु. भावना यादव ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया प्रतियोगिता के बाद खेल अधिकारियों द्वारा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ छात्रा कु.भावना यादव को प्रमाण पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। 

बदरवास लौटने पर विद्यालय में किया गया सम्मान -  

खेलों में भाग लेकर विद्यालय लौटने पर शासकीय सीएम राइज विद्यालय बदरवास के सभी शिक्षकों द्वारा छात्रा कु. भावना यादव एवं खेल शिक्षक अजय श्रीवास्तव का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया और खेलों में विद्यालय का नाम राज्य स्तर तक रोशन करने के लिए छात्रा भावना यादव सभी छात्र-छात्राओं द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी। 


विद्यालय के प्रचार महेंद्र गुप्ता ने बताया कि - हमारे विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर अनेक प्रकार की गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है उसी क्रम में हमारे विद्यालय की होनहार छात्रा कु. भावना यादव ने खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय टीम में स्थान प्राप्त किया है और हमारे विद्यालय का नाम रोशन किया है।

खेल शिक्षक श्रीवास्तव द्वारा विधार्थियों का प्रशिक्षण किया जाता है - 

हमारे विद्यालय में खेल शिक्षक अजय श्रीवास्तव द्वारा विद्यार्थियों को खेलों से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा विद्यार्थियों को खेलों के बारीक सावधानियां व गुण सिखाए जा रहे हैं इसके लिए मैं हमारे विद्यालय परिवार की ओर से कु.भावना यादव एवं अजय श्रीवास्तव को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं। 


Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म