मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की बैहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह नेताम सहित 10 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है कांग्रेस कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी देने का आडियो-विडियो सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, आरोप है कि बैहर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह नेताम ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी दी इसका एक आडियो भी शुक्रवार रात को सामने आया उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। एकत्रित जनसमूह ने बैहर विधानसभा क्षेत्र के असगरा गांव में सड़क पर जाम लगा दिया।
Tags
MP News