प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो आधा दर्जन दावेदार, कांग्रेस की बनी तो कमलनाथ का बनना तय - Shivpuri



शिवपुरी - मध्यप्रदेश में अगला रविवार प्रदेश की अगली सरकार को बनाने वाला होगा क्योंकि रविवार 03 दिसम्बर को मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों के लिये विधानसभा चुनावों की मतगणना होना है 30 नवम्बर को तिलांगना विधानसभा के चुनाव सम्पन्न होने के बाद रात्रि तक एग्जेक्ट पोल जारी होने के साथ प्रदेश में अगली सरकार किस पार्टी की बनने की सम्भावना है इसके संकेत मिल जायेंगे अभी यह कोई भी व्यक्ति दावा नहीं कर सकता कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की होगी, कांग्रेस की होगी अथवा गठवंधन की क्योंकि विधानसभा चुनावों के दौरान जहां कर्मचारियों से लेकर आम लोगो ने सरकार के खिलाफ नाराजगी दिखाई है तो दूसरी ओर लाड़ली बहना से लेकर किसानों ने भाजपा का साथ दिया है देखना है कि विरोध एवं समर्थन का भाजपा को फायदा मिलता है अथवा नुकसान होता है इसके लिये हमें रविवार 03 दिसम्बर की शाम तक इंतजार करने की आवश्यकता है।

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री की बात करे तो भाजपा ने विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री के नाम का एलान नहीं किया था जिसके चलते आम लोगो में विधानसभा अथवा लोकसभा के चुनावों के बाद मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश अध्यक्ष बदलने तथा उपमुख्यमंत्री जैसे नये चेहरों को लाने की चर्चाऐं राजनितिक गलियारों में गूज रही थी देखना है आगामी 03 दिसम्बर को प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है अथवा जनता बदलाव के रूप में कांग्रेस को मौका देती है यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार या गठवंधन की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश अध्यक्ष के लिये भाजपा से आधा दर्जन भाजपा के कद्दावर नेता इस लाईन दिखाई दे रहे है जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राष्ट्रीय महासचिव भाजपा कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री पहलाद पटेल,  केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा जैसे आधा दर्जन भाजपा नेताओं के नाम भाजपा की सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री की रेस में दिखाई दे रहे है। 


जहां भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री के चेहरे के नाम का एलान नहीं किया था वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम एवं चेहरे को लेकर विधानसभा का चुनाव लड़ा मध्यप्रदेश में यदि कांग्रेस अथवा कांग्रेस गठवंधन की सरकार बनती है तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कमलनाथ ही होगें यह तय है जबकि उप मुख्यमंत्री जयवर्धन सिंह को बनाया जा सकता है जबकि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस में अरूण यादव, जीतू पटवारी, अजय सिंह जैसे कई अन्य नाम कांग्रेस में सरकार बनने पर प्रदेश अध्यक्ष बनाये जा सकते है।  


Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म