बदरवास के बक्सपुर विद्यालय में हुई चित्रकला प्रतियोगिता - Badarwas

चित्रों के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश 



देवेन्द्र शर्मा बदरवास - बच्चों के कला कौशल को निखारने और उनके मनोभावों के प्रकटीकरण हेतु बदरवास के शासकीय मिडिल स्कूल बक्सपुर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रेरणादायी रंगविरंगे चित्र बनाकर अपनी कला को प्रकट किया।

बक्सपुर विद्यालय में आयोजित इस चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों की नन्ही तूलिका ने रंगों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के चित्रों में उकेरकर अपने मनोभावों को प्रकट किया बच्चों ने वन संरक्षण, जलवायु संरक्षण, राष्ट्रीय प्रतीक यातायात के नियम, विभिन्न प्रकार के सुंदर चित्र, फूलों, परिवहन के साधन, विज्ञान के अलग अलग प्रयोग,आदर्श परिवार आदि विभिन्न प्रकार के सुंदर चित्र बनाकर अपनी कला को रंगों के माध्यम से उकेरा।

इसके अलावा किसी बच्चे ने स्वच्छता से स्वस्थ जीवन को लेकर चित्र बनाए तो किसी ने पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण के कारकों को रंगों से सजाया। 

शिक्षक गोविन्द अवस्थी, जितेंद्र शर्मा, शैलेंद्र धाकड़,गंगा यादव,सुनील ओझा ने बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न सुंदर चित्रों में मदद कर उनका मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोविन्द अवस्थी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते कहा कि चित्रकला अतिप्राचीन विधा है। एक चित्र असंख्य शब्दों को बयान करता है। चित्रकला के माध्यम से व्यक्ति की भावना और अभिव्यक्तियों व बहुमूल्य जन संदेशों को सरलता से प्रकट किया जा सकता है। छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न संदेश देते चित्रों में से चयन कर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।


 ये रहे प्रतियोगिता के विजेता 

सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान कान्हा यादव, गिर्राज यादव, अनिकेत, पीयूष का ग्रुप, द्वितीय स्थान पर राज जाटव,अमित जाटव का ग्रुप और तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से  चांदनी,मोनिका,अर्चना,प्रदीप,शुभम का तथा परी यादव, कल्लो,रौनक,खुशी,प्रेंसी,मोहिनी का ग्रुप रहा वहीं जूनियर वर्ग में प्रथम संयुक्त रूप से रोशन,आशीष,अंशुल का ग्रुप एवं पूर्ति यादव, द्वितीय प्राप्ति, तमन्ना का ग्रुप एवं नैंसी यादव, तीसरे स्थान पर परी, गौरी, सौम्या, राधा का ग्रुप एवं  रजनी, अनन्या, छाया, काजल, आर्यंस, दिव्यांश का ग्रुप रहा। 

प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार वितरण किया गया साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भी सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म