कोलारस विधायक महेन्द्र यादव मां निहाल देवी जाने वाली चुनरी यात्रा में हुये शामिल - Kolaras



कोलारस - कोलारस विधायक महेन्द्र यादव आज 30 दिसम्बर शनिवार को बदरवास से मां निहाल देवी माता मंदिर के लिये भक्तों द्वारा पैदल चुनरी यात्रा निकाली उक्त चुनरी यात्रा 151 मीटर लम्बी चुनरी लेकर भक्तों द्वारा माता को चुनरी चढ़ाने के लिये पैदल चुनरी यात्रा निकाली उक्त चुनरी यात्रा में कोलारस विधायक महेन्द्र यादव शामिल हुये।

बदरवास में निहाल देवी माता के मंदिर पर भक्तों ने पैदल चुनरी यात्रा निकाली भक्त माता को चढ़ाने के लिए 151 मीटर लंबी चुनरी लेकर चल रहे थे। यात्रा शुक्रवार की सुबह आठ बजे शुरू हुई यात्रा जिन गांवों से होकर गुजरी वहां के भक्त भी इसमें शामिल होते गए बारई गांव से विधायक महेंद्र सिंह यादव भी यात्रा में शामिल हुए और कुछ दूर तक पैदल चुनरी को थामे हुए चले यात्रा बदरवास मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव के द्वारा निकाली गई थी कल्याण सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र सुख, समृद्धि और विकास के लिए इस यात्रा का आयोजन किया है इसमें करीब 500 भक्त शामिल हुए और माता के मंदिर पर चुनरी चढ़ाई गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म