हम सौभाग्यशाली हैं जो राम मंदिर का निर्माण हमारी आंखों के सामने हो रहा है :- सांसद डॉ. केपी यादव - Ashok Nagar

सांसद डॉक्टर के पी यादव ने किया कारसेवकों का सम्मान समारोह

अशोकनगर - स्थानीय अग्रवाल पैलेस अशोकनगर में सांसद डॉक्टर केपी यादव द्वारा कारसेवकों का सम्मान समारोह का विशाल आयोजन रखा गया।

जिसमें गुना शिवपुरी अशोक नगर संसदीय क्षेत्र के कारसेवक सम्मिलित हुए सर्वप्रथम सांसद डॉक्टर केपी यादव व उनकी धर्मपत्नी डॉ अनुराधा यादव ने समस्त कारसेवकों पर पुष्प वर्षा कर सभी का स्वागत, अभिनंदन किया।

 इस अवसर पर कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद डॉक्टर के पी यादव ने सभी कार सेवकों का स्वागत अभिनंदन किया तथा कहा की हम सौभाग्यशाली हैं जो हमारी आंखों के सामने राम मंदिर का सपना पूरा हो रहा है इसके लिए उन्होंने कारसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को नमन किया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं कारसेवक धेर्यवर्धन शर्मा शिवपुरी द्वारा भी ओजस्वी भाषण दिया गया।

शर्मा द्वारा श्री राम जन्मभूमि के इतिहास को विस्तार से उपस्थित जन समूह के समक्ष रखा गया। इस अवसर पर संत समाज,भारतीय जनता पार्टी गुना जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, भारतीय जनता पार्टी अशोकनगर जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष गुना अरविंद धाकड़,नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया,पूर्व जिला अध्यक्ष जयकुमार सिंघई, पूर्व जिलाध्यक्ष भानु सिंह रघुवंशी,डॉ जयमण्डल सिंह यादव,डॉ हरवीर सिंह रघुवंशी जिला महामंत्री मुकेश कलावत,रविंद्र लोधी वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता शिवपुरी हरिहर शर्मा,नवल चौबे खनियाधान,लोकसभा विस्तारक लाखन सिंह राणा,गुना-शिवपुरी अशोक नगर संसदीय क्षेत्र के समस्त कारसेवक भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता राम भक्त श्रद्धालु गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लगभग 250 कार सेवकों का स्वाफ़ा बांध कर श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया,उपस्थित रामभक्तों ने सांसद डॉक्टर केपी यादव का ऐतिहासिक आयोजन हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि कारसेवकों का ऐसा सम्मान शायद पहली बार देश में हुआ है, इसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं।
 इस अवसर पर अंत में सभी कारसेवक सहित उपस्थित जनमानस एक शोभा यात्रा के रूप में गंज स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंचे। जहां सभी ने मिलकर महा आरती कर राम मंदिर में भव्य श्री राम लला की प्रतिष्ठा वाले दिन नगर में उत्सव मनाने हेतु आह्वान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म