मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की 01 करोड़ 29 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1576.61 करोड़ की राशि की अंतरित - Shivpuri



2 लाख 94 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में पहुंचाई राशि

शिवपुरी - महिला सशक्तिकरण सप्ताह अंतर्गत बुधवार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 01 करोड़ 29 लाख से अधिक लाडली बहनों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना की राशि राज्य स्तरीय कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे कॉन्वेंशन सेंटर भोपाल से सिंगल क्लिक से राशि अं‍तरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम से लाड़ली बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। जिसमे शिवपुरी जिले में 2 लाख 94 हजार 391 लाड़ली बहना हितग्राहियों के खाते में राशि पहुंचाई गई है।

यहां स्थानीय कार्यक्रम मानस भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, जिलाध्यक्ष राजू बाथम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण किया गया। सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई।

जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि प्रदेश सरकार हर महीने 10 तारीख को लाड़ली बहनो के खाते में राशि अंतरित कर रही है प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में देश में श्रेष्ठ कार्य किया है। मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना से प्राप्‍त राशि का उपयोग महिलाएं परिवार के लालन-पालन, बच्चों की पढ़ाई में कर रही है मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की महिलाएं समृद्ध हो रही है, महिलाएं समृद्ध होगी तो परिवार समृद्ध होगा और परिवार समृद्ध होगा तो प्रदेश समृद्ध होगा।

नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गाे के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्‍याणकारी योजनाएं चला कर योजना का लाभ प्रदेश के नागरिकों को दिया जा रहा है। स्‍व सहायता समूह के माध्‍यम से महिलाओं को लोन उपलब्‍ध कराया जा रहा है उन्‍हें आत्‍म निर्भर बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा बच्चियों के लिए लाड़ली लक्ष्‍मी योजना चलाई जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म