राहुल गांधी का कोलारस, लुकवासा, बदरवास में रोड़ शो रविवार को, सुमैला के पास न्याय यात्रा का रात्रि विश्राम - Kolaras



कोलारस - कांग्रेस सांसद राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी काफी समय से देश भ्रमण में न्याय यात्रा पर निकले हुये है इसी क्रम में राहुल गांधी के साथ चलने वाली कांग्रेस की न्याय यात्रा लोकसभा चुनाव के पूर्व आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुये घाटीगांव ग्वालियर से रविवार की दोपहर रवाना होकर शिवपुरी जिला मुख्यालय पहुंचेगी जहां शिवपुरी में रोड़ शो कार्यक्रम के उपरांत शाम करीब 4 बजे न्याय यात्रा पड़ोरा होते हुये कोलारस नगर में प्रवेश करेंगी जहां कोलारस में रोड़ शो के उपरांत लुकवासा में राहुल गांधी की न्याय यात्रा का रोड़ शो कार्यक्रम के उपरांत न्याय यात्रा देर शाम तक बदरवास नगर में पहुंचेगी बदरवास में रोड़ शो के बाद रात्रि विश्राम सुमैला रेल्वे लाईन के सामने टेंट में न्याय यात्रा में शामिल लोग रात्रि विश्राम के साथ सामुहिक भोज करेंगें राहुल गांधी की न्याय यात्रा के प्रभारी प्रहलाद यादव सहित कांग्रेस के अनेक दिग्गज नेता न्याय यात्रा के दौरान मौजूद रहेंगे जिसमें पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, पूर्व विधायक केपी सिंह, पूर्व भूमि विकास बैंक अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामवीर यादव, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बदरवास राजकुमार यादव, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कोलारस अशोक शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता घनश्याम पाठक, कांग्रेस नेता जयकिशन केवट, कांग्रेस नेता मोहन अग्रवाल, कांग्रेस नेता रफीक खान, कांग्रेस नेता भानू पारिक सहित क्षेत्र एवं आस पास के सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही न्याय यात्रा के रोड़ शो कार्यक्रम में कोलारस विधानसभा के कार्यक्रमों में शामिल होंगें। 



Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म