शरारती बच्चे को साइकिल चलाने से मना किया तो उसकी मां रश्मि यादव ने किया डंडे से हमला - Kolaras


साइकिल से छोटे बच्चों को अस्पताल परिसर में कर चुका है चोटिल

कोलारस - कोलारस अस्पताल परिसर में बीते दिनों दो महिला चिकित्सकों के विवाद का मामला तूल पकड़ने लगा है उक्त घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। जिसमें डॉ रश्मि यादव अपने एक हाथ में डंडा लेकर डॉ प्रियम्बदा त्रिवेदी पर हमले की फिराक में दिखाई दे रही है। इससे पहले डॉ रश्मि यादव विवाद करती ऐन मौके पर डॉ त्रिवेदी के पति डॉ विवेक शर्मा ने आकर घटना को टाल दिया। जब इस विवाद का कारण जानना चाहा तो पता चला कि डॉ रश्मि यादव का 13 वर्षीय पुत्र अस्पताल परिसर में जमकर उत्पाद मचाता रहता है। लहरा लहरा कर साइकिल चलाता है। जिससे अन्य बच्चे अस्पताल परिसर में खेल नहीं पाते। इससे पूर्व उक्त शरारती बच्चे ने लापरवाही पूर्वक साइकिल चलाते हुए डॉ त्रिवेदी की 6 वर्षीय पुत्री को चोटिल कर दिया था। जिससे उसके आंतरिक भाग में खून भी बहने लगा था। इस बात को लेकर डॉ प्रियम्बदा त्रिवेदी ने डॉ रश्मि यादव को समझाइश देते हुए कहा कि वह अपने बच्चे को समझा लें, किंतु इस पर भी डॉ रश्मि यादव ने विवाद करते हुए कहा कि मेरा लड़का तो ऐसे ही साइकिल चलाएगा, आप अपने बच्चों को घर के अंदर रखिए। इस प्रकार डॉ रश्मि यादव के शरारती बच्चे के कारण संपूर्ण अस्पताल परिसर लड़ाई के मैदान में तब्दील हो चुका है। यह छोटा-सा विवाद कभी भी बड़े झगड़े को अंजाम दे सकता है। इससे पूरे अस्पताल परिसर में अनुशासन हीनता का माहौल निर्मित हो गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को अस्पताल परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैठक आयोजित कर इस प्रकार के मामलों उचित समाधान निकालने की पहल की जानी चाहिए। ताकि यहां आने वाले मरीजों का उपचार करने में चिकित्सकों को मानसिक रूप से शांति बनी रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म