बैजनाथ सिंह के भाजपा में पुनः शामिल होने पर कोलारस क्षेत्र में भाजपा के ताकत बडेंगी, भ्रष्टाचार के चलते विधानसभा में मिली जीत का अंतर लोकसभा में घटने के आसार - Kolaras



कोलारस - कोलारस विधानसभा क्षेत्र से आने वाले दादा बैजनाथ सिंह यादव वरिष्ठ नेता है हमेशा से सिंधिया परिवार के साथ रहे है इस बार विधानसभा चुनाव में कॉग्रेस से टिकिट मिलने की उम्मीद से वह कांग्रेस में चले गये थे किन्तु लोकसभा चुनावों से ठीक पूर्व दादा बैजनाथ सिंह यादव के भाजपा में सैंकड़ों कांग्रेसियों के साथ पुनः शामिल होने से सिंधिया परिवार एवं भाजपा की कोलारस विधानसभा क्षेत्र में तागत कई गुना बड़ गई है और आगामी लोकसभा के चुनावों में इसका फायदा भी मिलता हुआ दिखाई दे रहा है किन्तु भ्रष्टाचार से परेशान आम लोग भाजपा से दूरी बनाते हुये दिखाई दे रहे है जिसके चलते कोलारस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को करीब आधा लाख से भी अधिक मतों से मिली जीत का अंतर लोकसभा के चुनावों में घट सकता है उसका सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचार पर भाजपा के नेता अंकुश लगाने में असफल रहे है जिसका नुकसान भी भाजपा को ही झेलना पड़ सकता है। 

बैजनाथ सिंह के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस दिखाई दे रही है लाचार  - विधानसभा चुनावों से पूर्व टिकिट की उम्मीद से दादा बैजनाथ सिंह यादव एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन कांग्रेस में शामिल हुये थे किन्तु विधानसभा चुनावों के बाद एक - एक कर दोनो ही नेता पुनः भाजपा में शामिल हो चुके है भाजपा नेता बैजनाथ सिंह यादव ने मीड़िया से चर्चा के दौरान कहा था कि कोलारस क्षेत्र में कांग्रेस को एक नेता जयकिशन केबट चला रहे है जिसके चलते में पुनः भाजपा में शामिल हो रहा हूॅ बैजनाथ सिंह यादव की कोलारस विधानसभा क्षेत्र में मजबूत पकड़ है भाजपा के वह वर्तमान में सबसे वरिष्ठ नेता है बदरवास जनपद पंचायत पर उनके पुत्र रामवीर यादव का बर्चस्व है सैंकड़ों कांग्रेसियों के साथ वह भाजपा में पुनः शामिल हुये है इनके शामिल होनेे से कोलारस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस लाचार और भाजपा मजबूत दिखाई दे रही है इसका लाभ भी भाजपा को भ्रष्टाचार के विरोध के बाबजूद भी मिलता दिखाई दे रहा है। 

भ्रष्टाचार से परेशान जनता विधानसभा चुनावो में मिली जीत के अंतर को कर सकती है कम  -  विधानसभा चुनावों को सम्पन्न हुये अभी करीब 100 दिन ही बीते है किन्तु बीते तीन माह में भ्रष्टाचार इतना बड़ा है कि किसी भी विभाग में बिना लेनदेन के जनता का कोई भी जनहित का कार्य शासकीय कार्यालय में होता ही नहीं है जिस लाड़ली बहना की बदौलत कोलारस विधानसभा के चुनावों में भाजपा का करीब आधा लाख से भी अधिक मतों से जीत मिली थी उसका अंतर बड़ने की जगह लोकसभा के चुनावों में घट सकता है क्योंकि भ्रष्टाचार के चलते कोलारस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का बोट प्रतिशत आगामी लोकसभा के चुनावों में घट सकता है जहां कोलारस विधानसभा क्षेत्र के लोग कई मुददों पर भाजपा के साथ दिखाई दे रहे है उनमें श्रीराम मंदिर निर्माण, मोदी लहर, सिंधिया जैसे कैबिनेट मंत्री का उम्मीदवार घोषित होना, लाड़ली बहना एवं किसान सम्मान निधी के चलते लोग भाजपा के साथ खड़े हुये दिखाई दे रहे है किन्तु पंचायतों से लेकर उचित मूल्य की दुकानों एवं शासकीय कार्यालयों में चल रहे लेनदेन के खुले खेल से कोलारस क्षेत्र की जनता में नाराजगी दिखाई दे रही है जिसके चलते विधानसभा चुनावों में मिली जीत का अंतर लोकसभा के चुनावों में घटने की बात क्षेत्रीय लोग कहते हुये दिखाई दे रहे है।



Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म