महिला ने दो माह पहले जिसे माना पति, उस पर ही दर्ज करा दिया दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार - MP News

 


दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाने अतर्गत एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती दिसंबर 2023 में एक युवक के साथ भाग गई थी। युवती की खोजबीन के बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट तेंदूखेड़ा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जनवरी 2024 को युवती को उस युवक के साथ बरामद कर लिया था। थाने में युवती ने कहा था कि वह बालिग है और उसी युवक के साथ उसने शादी कर ली है, शादी का प्रमाण पत्र भी दिखाया। पुलिस ने महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया। कुछ समय पहले महिला अपने मायके पहुंची और परिजनों के साथ थाने जाकर अपने पति पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया, साथ ही तीन अन्य लोगों को भी सहयोग करने पर आरोपी बनवा दिया।

एक गिरफ्तार तीन की खोजबीन
महिला ने जिस थाने में युवक को अपना पति माना था, उसी थाने में अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कराया। रविवार को आरोपी पति को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया। पूरे मामले में तेंदूखेड़ा टीआई फेमिदा खान ने बताया कि महिला दो माह पहले भागी थी और जनवरी माह में पुलिस ने उसे बरामद किया था, लेकिन एक माह बाद महिला ने दमोह एसपी के पास लिखित शिकायत की थी। जिसमें पति पर दुष्कर्म करने की बात कही थी। उसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद 21 मार्च को तेंदूखेड़ा थाने में पति पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था, जिसे रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म