लाड़ली बहनों ने नहीं किया मुख्यमंत्री का इंतजार, इस वजह से परेशान होकर घर गईं, बहुत रोका नहीं रुकीं - MP News



इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित साड़ी वॉकेथोन कार्यक्रम पूरी तरह से फेल हो गया केंद्र सरकार के चुनाव से पहले आयोजित इस कार्यक्रम में मोदी सरकार की योजनाओं का बखान होना था सभी नेताओं के साथ-साथ अधिकारियों को भी टारगेट दिया था कि उन्हें अपने स्तर पर बड़ी संख्या में महिलाओं को कार्यक्रम में लाना है महिला बाल विकास, सामाजिक न्याय विभाग, भाजपा महिला मंडल और शहर की सभी महिला संस्थाओं के प्रयासों के बावजूद नेहरू स्टेडियम में महिलाओं की संख्या नहीं दिखी कार्यक्रम में होने वाले विलंब और अव्यवस्थाओं की वजह से स्टेडियम भरने से पहले ही खाली होने लगा महिलाओं को रोकने के लिए मंच से कई बार प्रयास किए गए, यहां तक की अधिकारियों और नेताओं ने उन्हें गेट पर भी रोकने का भी प्रयास किया लेकिन महिलाएं नहीं रुकी। 

क्यों फेल हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम का समय 4:30 बजे दिया गया था। दोपहर की तेज धूप में महिलाओं को बुलाकर बैठाया जाने लगा और तेज गर्मी की वजह से अधिकतर महिलाएं स्टेडियम के अंदर आते ही वापस निकलने लगीं। जैसे तैसे 6 बजे तक महिलाओं को रोका गया लेकिन मुख्यमंत्री को ना आता देख अधिकतर महिलाएं स्टेडियम से चली गईं और 7 बजे तक लगभग पूरा स्टेडियम खाली हो गया।

भाजपा के नेता भी मुख्यमंत्री के आने से पहले निकले

भाजपा के कई नेता भी मुख्यमंत्री के आने से पहले ही स्टेडियम से निकल गए। स्टेडियम में मौजूद महिलाओं का कहना था कि 2 बजे से हमें यहां पर बुलाया गया था लेकिन मुख्यमंत्री 6 बजे तक भी नहीं आए इतनी धूप में हमने उनका इंतजार किया लेकिन अब परेशान होकर हम वापस जा रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म