पूर्व नपं अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे के निज निवास मानीपुरा पर हुआ महाआर्यमन सिंधिया का ऐतिहासिक स्वागत - Kolaras



कोलारस - भारत सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री एवं गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के समर्थन में युवराज महाआर्यमन सिंधिया के कोलारस नगर में स्थित न्यू होटल फूलराज में युवा संवाद कार्यक्रम में जाते समय भाजपा नेता ,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने अपने निज निवास मानीपुरा पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प हार एवं आतिशबाजी,फलों से तौलकर ऐतिहासिक स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान रामबाबू शिवहरे, भानु जाट पार्षद, सुरेश राठौर, मंगल सिंह कुशवाह, लाला रघुवंशी, बृजकिशोर शिवहरे, महामंत्री राम सडैया, होतम जाटव,आनंद ओझा, संदीप चंदेल, श्याम सिंह दांगी, बलवीर सिंह दांगी, डब्बू कुशवाह, अनरथ कुशवाह, विजय कुशवाह, मनीराम पाल, अभिषेक जैन, हेमंत कुशवाह, अनिल राय, संतोष राठौर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म