अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने कथा व्यास पंडित श्री कृष्णकांत शास्त्री का ब्राह्मण रत्न के रूप में किया सम्मान - Shivpuri



श्रीमद् भगवद ज्ञान यज्ञ में पांचवे दिन जमकर झूमे श्रद्धालु  - कथा के मुख्य यजमान श्रीमती प्रभा रामाशंकर भार्गव के द्वारा होटल पारस रेसीडेंसी पर श्री मद् भागवत‌् कथा आयोजित कराई जा रही है श्रीमद् भागवत‌् कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह के पांचवे दिन कथा व्यास पंडित श्री कृष्णकांत शास्त्री (ब्रंदावन धाम) द्वारा रासलीला व कंश वध का प्रसंग तथा भगवान की लीलाओं का वर्णन किया।

इस अवसर पर धर्म के क्षेत्र में पूर्ण समर्पण एवम सेवा भाव के साथ अप्रतिम योगदान देते हुए मानव समाज एवम सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं अन्य पदाधिकारीयों द्वारा कथा व्यास पंडित श्री कृष्णकांत शास्त्री जी महाराज को स्मृति चिन्ह, शाल श्रीफल भेंट कर व पुष्पमाला पहनाकर ब्राह्मण रत्न के रूप में सम्मानित किया।           

 कथा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष कथा का श्रवण करने पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा,महा सचिव राजकुमार सरैया, हरगोविंद शर्मा,चंद्र प्रकाश शर्मा,देवेंद्र शर्मा मडवासा,सतीश सडैया, कैलाश नारायण मुद्गल,कैलाश भार्गव, सचिव महेंद्र शर्मा,विशंभर दयाल,सुरेश भार्गव,यशवंत भार्गव,राजेंद्र द्विवेदी, राजाराम चतुर्वेदी, दयाशंकर पराशर व बड़ी संख्या में श्रोतागण आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म