कोलारस - विगत दिवास शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के रन्नौद तहसील में भाई दूज पर ढचरा गांव से विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई ग्रामीणों ने रविवार को क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए 100 मीटर लंबी चुनरी सिंघारई माता पर पहुंचकर चढ़ाई। इस चुनरी यात्रा में महिलाओं से लेकर बच्चे भी शामिल हुए।
100 मीटर लंबी चुनरी यात्रा गांव से 6 किलोमीटर दूर तक गई
रन्नौद तहसील के ढचरा गांव से विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई थी। रविवार की सुबह गांव से इस चुनरी यात्रा की शुरुआत हुई थी। यह 100 मीटर लंबी चुनरी यात्रा गांव से 6 किलोमीटर दूर सिंघारई बाली माता पर पैदल सफर पैदल तय कर पहुंची थी। ढचरा गांव के रहने वाले दीवान सिंह ने बताया कि भाई दूज पर क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए मां सिंघारई पर 100 मीटर की चुनरी चढ़ाई गई हैं।
बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं
इस चुनरी यात्रा में करीब 300 महिला, पुरुष, बच्चें शामिल हुए। जो डीजे पर बजते माता के भजनों पर जयकारा लगाते हुए माता के दरवार पहुंचे थे। बाद में भोजन प्रसादी का कार्यक्रम मंदिर परिसर में रखा गया था।