विजयपुर उपचुनाव को लेकर बैठक, बीडी शर्मा बोले- मिस्टर बंटाधार और करप्शननाथ को जनता नकार चुकी है - Gwalior



ग्वालियर में सोमवार को भाजपा की संगठन बैठक आयोजित हुई, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बल संतोष और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा मौजूद रहे इस बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाहा सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस बैठक में आने वाले संगठनात्मक चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह संतोष जी ग्वालियर में पधारे हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिले, तो इस समय संगठन का हमारा पर्व है। संगठन के पर्व पर हमारा सौभाग्य है कि वह ग्वालियर में इसलिए संगठन पर्व के निमित कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।

वहीं, विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा सर्वाधिक लोकप्रियता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की नेतृत्व में पार्टी के संगठन के कार्यकर्ताओं की ताकत विकास और गरीब कल्याण पर मध्य प्रदेश की जनता मोहर लगाएगी है। मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह और मिस्टर करप्शननाथ कमलनाथ दोनों को जनता नकार चुकी है। आज नहीं बार-बार निकाल चुकी है। इस बार दोनों उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम फहरेगा। हम केवल चुनाव लड़ने के लिए नहीं लड़ते हैं। हम 365 दिन जनता की सेवा में कार्य करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म