जिले में 4 नवंबर से 9 नवंबर के मध्य न्यायोत्सव - विधिक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा - Shivpuri



शिवपुरी - प्रशासनिक न्यायाधिपति एवं कार्यपालक अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार 4 नवम्बर से 9 नवंबर के मध्य न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा इस हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा जिले के समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए है कि विधिक सेवा सप्ताह कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

4 नवम्बर को जिला मुख्यालय पर प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सहयोग से विधिक सेवा जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया जाना है जिसमें न्यायालयीन एवं अन्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण, एनजीओ एवं अन्य स्वयंसेवी संगठन के सदस्य शामिल होगें 9 नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रशासन एवं पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों के समन्वय से मैराथन दौड़ एवं विधिक जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है। जिसमें न्यायालयीन एवं अन्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण, एनजीओ एवं अन्य स्वयंसेवी संगठन के सदस्य शामिल होगें।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म