कोलारस - बदरवास - परगने के चार मंडलों कोलारस, बदरवास, लुकवासा, रन्नौद मंडल में सक्रिय ब्राह्राण समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा संगठन के समक्ष मंडल अध्यक्ष बनाने की दावेदारी पेश की है इस संबंध में ब्राह्राण समाज के संगठन का कहना है कि जिले में भाजपा द्वारा ब्राह्राण समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है चाहे विधानसभा में टिकिटों का मामला हो चाहे सांसद प्रतिनिधियों का सबाल हो हर मुद्दे पर ब्राहा्रण समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा भाजपा संगठन द्वारा की जाती रही है अगले माह भाजपा संगठन में कार्यकर्ताओं की नियुक्ति संगठन स्तर पर की जानी है जिसमें जिला अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष में ब्राह्राण समाज के 50 प्रतिशत कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाना चाहिये अन्यथा की स्थिति में ब्राहा्रण समाज आने वाले चुनावों में अपना विरोध प्रदर्शन करेगा।
कोलारस से मंडल अध्यक्ष के लिये राम सडैया, गोलू गौड़ दावेदार - कोलारस मंडल अध्यक्ष की बात करे तो यहां से भाजपा के कई कार्यकर्ता दावेदारी पेश कर रहे है किन्तु भाजपा संगठन में छात्र संघ से लेकर वर्तमान राजनिति में हमेशा राम सडैया भाजपा से जुड़े रहे है भाजपा संगठन को राम सडैया एक मजबूत और शसक्त मंडल अध्यक्ष हो सकते है इसी क्रम में गोलू गौड़ जोकि कई दशकों से उनके दादाजी से लेकर ताऊजी एवं पूरा परिवार महल से जुड़ा रहा है भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में गोलू गौड़ का नाम शामिल है मंडल अध्यक्ष के लिये गोलू गौड़ भी भाजपा संगठन के लिये एक अच्छे संगठन चलाने वाले युवा कार्यकर्ता हो सकते है।
बदरवास से मंडल अध्यक्ष के लिये मोनू चतुर्वेदी, रंजीत दुवे की दावेदारी - बदरवास मंडल अध्यक्ष के लिये मोनू चतुर्वेदी अध्यक्ष पद के लिये भाजपा से एक मजबूत दावेदार हो सकते है इनका परिवार बदरवास नगर परिषद अध्यक्ष के साथ महल से जुड़ा हुआ है बदरवास नगर परिषद की राजनिति में इनके परिवार की पकड़ मजबूत है बदरवास मंडल अध्यक्ष के लिये मोनू चतुर्वेदी भाजपा संगठन के लिये एक मजबूत विकल्प हो सकते है इसी क्रम में रंजीत दुवे का परिवार भी बदरवास की राजनिति में वर्षो से जुड़ा हुआ है बदरवास नगर परिषद की नीव इन्हीं के परिवार द्वारा रखी गई बदरवास नगर के राजनिति में दुवे परिवार की पकड़ मजबूत है भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में रंजीत दुवे की पकड़ सर्वाधिक है भाजपा से मंडल अध्यक्ष के लिये रंजीत दुवे भी एक मजबूत विकल्प हो सकते है।
लुकवास से मंडल अध्यक्ष के लिये राहुल शर्मा, विशोक व्यास की दावेदारी - लुकवासा मंडल की बात करें तो यहां से राहुल शर्मा भाजपा कार्यकर्ता इनका पूरा परिवार कोलारस विधायक एवं महल से जुड़ा रहा है वर्तमान में भाजपा की राजनिति में काफी समय से राहुल शर्मा एवं उनके पिता सक्रिय भूमिका में बने हुये है लुकवासा मंडल से राहुल शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिये मजबूत मंडल अध्यक्ष के रूप में दिखाई दे रहे है इसी क्रम में विशोक व्यास जोकि छात्र राजनिति से लेकर वर्तमान समय में सदैव भाजपा संगठन से जुडे़ रहे है पिछले संगठन चुनाव के दौरान भी भाजपा संगठन ने इन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का आश्वासन दिया था इस बार भी मंडल अध्यक्ष के लिये इनका नाम मजबूत कार्यकर्ता के रूप में दिखाई दे रहा है।
रन्नौद से मंडल अध्यक्ष के लिये अवध बोहरे, विपिन शर्मा की दावेदारी - रन्नौद मंडल से वर्तमान में अवध बोहरे मंडल अध्यक्ष है बोहरे परिवार हमेशा से भाजपा संगठन से जुड़ा रहा है रन्नौद मंडल की बात करें तो यहां से अवध बोहरे को भाजपा संगठन पुनः अध्यक्ष बनाता है अथवा समाज के दूसरे कार्यकर्ता के नाम पर विचार करता है तो विपिन शर्मा रन्नौद मंडल से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में दिखाई देते है यह कोलारस विधायक के साथ - साथ महल से जुड़े हुये है रन्नौद मंडल से बोहरे एवं शर्मा अध्यक्ष पद के लिये प्रमुख दावेदार के रूप में दिखाई दे रहे है।