नव वर्ष 2025 सभी के जीवन में अपार खुशियां लेकर आये, नव वर्ष की शुभकामनाएं - Kolaras



कोलारस - बुधवार को 01 जनवरी 2025 के साथ नव वर्ष का उदय सभी के जीवन में होगा अंग्रेजी कलेंडर के अनुसार नव वर्ष विश्व के सभी देशों में मनाया जाता है नव वर्ष का सूर्य उदय सभी लोगो के जीवन में अपार खुशियां लेकर आये यही प्रार्थना हम सभी ईश्वर से करते है नव वर्ष में सभी लोग पुराने गिले-सिकवे भूलकर नव वर्ष में नये संबंधों के साथ जीवन को प्रगति के पथ पर और आगे ले जाने का सभी लोग प्रयास करें ऐसी हम सभी लोगो से विनम्र प्रार्थना करते है। 

निवेदक - उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, कोलारस विधायक महेन्द्र यादव, कोलारस नगर परिषद कार्यवाहक अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, एडवोकेट हरीश भार्गव प्रधान संपादक द टूडे टाइम्स (इंडिया)


उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की शुभकामना

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कामना की है कि नव-वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा है कि अच्छा स्वास्थ्य समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से हम ‘स्वस्थ प्रदेश, सशक्त प्रदेश’ के संकल्प को साकार कर सकते हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखमय भविष्य की मंगलकामना की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म