सागर शर्मा शिवपुरी - जिले की पोहरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से अवैध मादक प्रदार्थ स्मैक 57 ग्राम जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
पोहरी थाना प्रभारी रजनी चौहान ने बताया की 26 दिसंबर 2024 को सूचना पर मड़खेड़ा तिराहा से आरोपी रामदीन शर्मा पिता छोटे लाल शर्मा उम्र 54 साल नि. कमालखेडी वार्ड नंबर 11 श्योपुर से अवैध मादक प्रदार्थ स्मैक 57 ग्राम कीमत पांच लाख रूपए की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र 382/24 धारा 08/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में निरी. रजनी सिंह चौहान, उनि रामेश्वर शर्मा, उनि चेतन शर्मा, प्र. आर. 630 राजीव छारी, आर 247 मुनेश धाकड, आर 116 संदीप राठौर, आर. 1048 कुलदीप शर्मा, आर 1031 हरिशंकर, आर 1134 अरविन्द्र, आर 813 सदन भिलाला, आर. 1098 सियाराम, आर. 996 निशान्त शुक्ला, आर. 1069 राहुल गुर्जर, आर. 865 योगेश सिंह, आर. 1038 भीकम सिंह, चा. आर. 213 जितेन्द्र, म.आर. 1110 मंजूलता शर्मा, म.आर. 1120 दिव्या तोमर की सराहनीय भूमिका रही।