कोलारस - कोलारस परगन के कुटवारा श्रीपुर चक्क निवासी 25 वर्षीय युवक की अचानक ह्रदय गति रूक जाने से दुखद निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार कोलारस परगने की हृदय को विचलित कर देने वाली घटना शनिवार को घटित हुई जिसमें श्रीपुर चक्क वाले शिवभान सिंह पड़रिया के सुपुत्र और खतोरा मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह पड़रिया के भतीजे प्रशांत पड़रिया का ह्रदय गति रूक जाने से आकस्मिक निधन हो गया जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
शोक व्यक्त करने वालों में - कोलारस विधायक महेन्द्र यादव, रविन्द्र शिवहरे, भरत सिंह चौहान, कल्याण सिंह यादव, भूपेन्द्र यादव, विपिन खैमरिया, शिखर धाकड़, बंटी रघुवंशी, हरीश भार्गव, शीलकुमार यादव, विशोक व्यास, रोहित वैष्णव, जयकुमार झा, द्रुव यादव, रविन्द लोधी, जगदीश नरवरिया, चंदू श्रीवास्तव, डॉ. राजेश भार्गव, अदित्य चौव, राजू भार्गव, सुनील लोधी आदि सहित अने लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त ही है।