सागर शर्मा शिवपुरी - पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड के द्वारा ज्यादा से ज्यादा वारंट तामील करने हेतू निर्देशित किया गया है उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले व एस.डी.ओ.पी. पोहरी सुजीत भदौरिया के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे स्थाई वारंटी के विरुद्ध अभियान में थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक रजनी सिंह चौहान के नेतृत्व में लंबे समय से फरार स्थाई वांरटी उपेन्द्र पुत्र द्वारिका प्रसाद चतुर्वेदी उम्र 66 साल निवासी झिरी हाल शिवपुरी को माननीय न्यायालय एके गुप्ता विशेष न्यायाधीश शिवपुरी के एसएसटी -607/21 के पालन में गिरफ्तार किया स्थायी वारंटी को आज दिनांक 19.03.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में निरी. रजनी सिंह चौहान, उनि रामेश्वर शर्मा, प्र.आर. 630 राजीव छारी, आर. 1048 कुलदीप शर्मा, आर. 247 मुनेश धाकड़, आर. 1038 भीकम सिह की सराहनीय भूमिका रही।