spne mai pani dekhna सपने में पानी देखना water dream interpretation
शिवपुरी जिले में 704.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, पिछले वर्ष से 77 मि.मी. अधिक
शिवपुरी - शिवपुरी जिले में 01 जून 2020 से अभीतक 704.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 627.1 मि.मी. वर्षा हुई है।  भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1049.16 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 722.6 मि.मी., बैराड़ में 555 मि.मी,पोहरी में 584 मि.मी.,नरवर में 871 मि.मी., करैरा में 720.4 मि.मी.,पिछोर में 545.3 मि.मी.,कोलारस में 940 मि.मी.,बदरवास में 755 मि.मी. एवं खनियांधाना में 651 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।