बाढ़ की आपदा देखकर युवक की हार्ट फैल होने से दुखद मौत, प्रशासन ने दो सैंकड़ा से भी अधिक लोगो को पहुंचाया सुरक्षित स्थान पर, अभी भी सिंध से सटे हुये अनेक ग्रामों का आवागमन बंद - Kolaras



कोलारस - कोलारस परगने के बदरवास एवं कोलारस ब्लॉक के करीब दो दर्जन के आस पास ग्रामों के बीच से होकर जीवनदायनी सिंध नदी गुजरती है जीवनदायनी सिंध नदी बीते दो दिनों से जारी अतिवृष्टी के चलते विकराल रूप धारण कर चुकी है सिंध नदी के विकराल रूप के चलते आई बाढ़ को देखकर घवराहट में दुर्गेश दांगी पुत्र जनक दांगी उम्र करीब 32 साल निवासी ग्राम टपरिया लालपुर की बाढ़ की आपदा से घवराहट एवं समय पर उपचार न मिलने से दुखद मौत की दुखद खबर सामने आई सिंध के विकराल रूप से हजारों किसानों की खड़ी फसल तो खराब हुई साथ ही घरों में रखी किसानों की हजारों टन फसल में भी पानी भर जाने के कारण घरों में रखी सुरक्षित फसल भी खराब होने की जानकारी सामने आई है इसके अलावा सिंध से लगे हुये अनेक ग्रामों के घरों में पानी भर जाने से मकान गिरने तथा घर में रखी सामग्री खराब होने तथा वह जाने की जानकारी भी क्षेत्र के लोगो ने हमारे संवाददाताओं को दी कई किसानों के हजारो पानी देने वाले पाईप तक नदी के बहाव में वह जाने की जानकारी सामने आई है कोलारस, बदरवास ब्लॉक के ग्राम पचावली, अनंतपुर, पिपरौदा, संगेश्वर, लालपुर, हरिपुर, गोपालपुर टपरियन, साखनौर, भड़ौता, लिलवारा, टांकी, सजाई, लिलवारा, पारागढ़ सहित अनेक गांवों का आवागमन गांवों में पानी भर जाने से बांधित है सैना एवं प्रशासन, बाढ़ राहत टीम द्वारा काफी लोगो को अभी तक सुरक्षित स्थान पर भिजवाया गया है बाढ़ आपदा की जानकारी मिलते ही कोलारस विधायक महेन्द्र यादव विधानसभा सत्र बीच में ही छोड़कर सीधे बाढ़ प्रभावित लोगो के बीच पहुंचे और प्रशासन से लेकर स्थानीय लोगो तथा स्वयं भी कोलारस विधायक ने बाढ़ प्रभावित लोगो को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

मृतक  के परिजनों ने जानकारी देते हुये बताया कि - 

मृतक युवक दुर्गेश दांगी पुत्र जनक सिंह दांगी निवासी लालपुर करीब उम्र 3२ साल होना बताया गया है। 

मृतक अपने पीछे एक लड़का एक लड़की छोड गया है मृतक युवक दुर्गेश दांगी के लड़का की उम्र 15 सालों लड़की की 14 साल बताई गई है परिजनों के मुताबिक पानी का जल भराव ज्यादा होने से टाइम पर इलाज न मिलपाने से हुए मौत, दो भाई थे छोटा भाई पागल हो गया जो 3 साल से लापता है पिता जनक सिंह के दोनों पैर कटे हुए हैं कैंसर के चलते दोनों पैरों को घुटने के यह काटने पड़े थे। 



कोलारस विधायक महेन्‍द्र यादव ने बाढ से प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा 

सिंध नदी में आई बाढ़ से प्रभावित पचावली,  अनंतपुर, लिलवारा, रेन्झाघाट, टपरियन, पिपरोदा,और आसपास के सभी गाँवों में NDRF की टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई है, और हम व्यक्तिगत रूप से उनके साथ संपर्क में हैं। हमारे प्रशासनिक अधिकारी और कार्यकर्ता भी इस मुश्किल घड़ी में अथक प्रयास कर रहे हैं ताकि हर जरूरतमंद तक मदद पहुँच सके।


अब तक, #NDRF की टीमों ने कई लोगों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचा दिया है। जो लोग अभी भी फंसे हुए हैं, मैं उनके साथ लगातार संपर्क में हूँ, और उन्हें भी सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हम पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।

हमे इस भारी परेशानी से राहत दिलाने पर केंद्रीय मंत्री श्रीमंत महाराज साहब का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। क्षेत्र की जनता के साथ उनके निरंतर संपर्क और प्रयासों से ही आज इतने लोगों का सफल रेस्क्यू संभव हो पाया है। यह श्रीमंत महाराज साहब के मार्गदर्शन का ही परिणाम है।

आप सभी से मेरी विनम्र अपील है कि जहाँ भी हैं, कृपया सुरक्षित रहें और घबराएँ नहीं। किसी भी जानकारी या मदद के लिए मुझसे और प्रशासन से लगातार संपर्क में बने रहें। हम सब मिलकर इस चुनौती का सामना कर रहे हैं और हम निश्चित रूप से इससे उबरेंगे।







एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म