कोलारस - नगर निकाय यानि की कोलारस नगर परिषद के चुनावों की तारीख अभी तय नहीं हुई है। प्रदेश सरकार आगामी 6 माह के अंदर नगर निकाय के चुनाव करा सकती है। बोर्ड के एग्जाम के उपरांत नगर निकाय एवं पंचायतों के चुनाव प्रदेश सरकार एक साथ कराने का मन भी बना रही है। कोलारस नगर परिषद के चुनावों में अभी काफी समय है। भाजपा संगठन अभी कई और सर्वे के साथ कार्यकर्ताओं की रायसुमारी के साथ भाजपा के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से राय मसबरा करने के बाद भाजपा संगठन कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष के उम्मीदबार की घोषणा करेंगा। कोलारस नगर परिषद के अध्यक्ष के लिये कांग्रेस भी भाजपा को टक्कर देने वाली महिला प्रत्याशी की खोज में जुटी हुई है। हो सकता है। भाजपा का प्रत्याशी तय होने के बाद भाजपा से ही टिकिट मांगने वाले शेष उम्मीदवारों में से एक प्रत्याशी को कांग्रेस अपना उम्मीदवार भी बना सकती है। कोलारस नगर परिषद का अध्यक्ष सामान्य महिला के लिये अनारक्षित रखा गया है। जिसके बाद भाजपा से टिकिट मांगने वाली महिला कार्यकर्ताओं की लम्बी सूची दिखाई दे रही है। किन्तु जनता से पकड़ एवं निरंतर सम्पर्क में चंद नाम ही निकलकर सामने आते है। भाजपा से टिकिट मांगने वालों की लम्बी सूची है।
किन्तु कांग्रेस से टिकिट मांगने वालों में भले ही चंद नाम हो किन्तु कांग्रेस भी कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष के लिये भाजपा में ही सेंधमारी करके भाजपा से ही टिकिट मांगने वाली महिला कार्यकर्ता को अपना प्रत्याशी बनाकर करैरा विधानसभा उपचुनाव की तरह मिशन फतेय का मन बनाये बैठी हैं।
कोलारस - नगर परिषद अध्यक्ष के चुनावों में अभी कई महिनों का इंतजार करना पड़ सकता है। किन्तु कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष के लिये भाजपा से जिन महिलाओं के द्वारा टिकिट की दावेदारी की जा रही है। उनके नाम सर्वे रिपोर्ट में जनता ने किस नम्बर पर दिये है। उसके अनुसार भाजपा से जुड़े सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष का आरक्षण होने के बाद प्रथम सर्वे में जो नाम निकलकर सामने आये उस हिसाब से सर्वे रिपोर्ट में पहले नम्बर पर बंदना - विपिन खैमरिया का नाम जीतने वाले उम्मीदवारों में सबसे ऊपर निकलकर सामने आया वहीं दूसरे नम्बर पर तीन बार से कोलारस नगर परिषद पर काविज शिवहरे दम्पत्ति में से निशा-रविन्द्र शिवहरे का नाम निकलकर सामने आया तीसरे नम्बर पर गौमती-रामजीलाल धाकड़ का नाम निकलकर सामने आया भाजपा से जुड़े सूत्रों पर विश्वास करें। तो अध्यक्ष पद का आरक्षण होने के बाद पहला सर्वे में कोलारस से तीन नामों का पैनल निकलकर सामने आया अभी चुनाव होने तक भाजपा जीतने वाले उम्मीदवार के लिये कई और सर्वे करायेंगी साथ ही अगले सर्वे में दूसरे अन्य महिला उम्मीदवारों के नाम भी जनसम्पर्क के बाद निकलकर सामने आयें और इन तीनों में से कोई नाम ऊपर नीचेे हो जायें या सर्वे में हट भी सकते है। यह हम नहीं वल्कि भाजपा से जुड़े प्रदेश स्तर के एक वरिष्ठ नेता से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर हम यह जानकारी साझा कर रहे है। चुनाव की घोषणा होने तक भाजपा में कई सर्वे से लेकर नेताओं की रायसुमारी तथा वरिष्ठ नेताओं की सिफारिश के आधार पर कोलारस से नगर परिषद अध्यक्ष के उम्मीदवार की घोषणा होगी। वहीं कांग्रेस भाजपा से टिकिट मांगने वाली महिला कार्यकर्ताओं में से टिकिट न मिलने वाली महिला कार्यकर्ताओं की तलाश में दिखाई दे रही है।