बदरवास में ब्यूटी पार्लर संचालन करने वाली महिला की रेप के बाद हत्या, काॅल डिटिल से आरोपी की सुराग में पुलिस
बदरवास - बदरवास कस्वे की महिला जोकि ब्यूटी पार्लर संचालन करने वाली थी उसकी बुधवार को गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को ग्राम बिलौनिया से आगे ढाबे के पीछे झाड़ियों में शव मिला। शव मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनन्नाटा सा झा गया। जानकारी के अनुसार गुना के कैंट थाना क्षेत्र में शनिवार को थाना क्षेत्र बिलौनिया से आगे ढाबे के पीछे झाडियो में मिली महिला की लाश की शिनाख्त कर ली गई हैं। उक्त महिला की लाश बदरवास कस्बे की रहने वाली थी। आंशका जताई जा रही है कि महिला से रेप के बाद हत्या कर शव को झाडियो में फेंका गया। बीते शनिवार सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला की लाश बिलौनिया के आगे ढाबे के पीछे झाड़ियों में पड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मॉर्चुरी में रखवाकर मामला दर्ज कर महिला की शिनाख्ती के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने आसपास के जिलों में भी महिला का फोटो भिजवाया। जिसके 4 दिन बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बुधवार को पुलिस शव को दफनाने की तैयारी कर रही थी। ऐसे में बदरवास निवासी युवक गुना की नजूल कॉलोनी निवासी व्यक्ति के साथ अस्पताल स्थित पुलिस चैकी पहुंचे। वहां उन्होंने नगरपालिका के कर्मचारी से महिला की फोटो दिखाकर पूछा कि हम इसको ढूंढ रहे हैं। नपा के कर्मचारी ने बताया कि शवगृह में एक महिला की लाश राखी है। दोनों ने पुलिस के साथ शवगृह में जाकर देखा, तो महिला को पहचान लिया। कैंट थाना प्रभारी अवनीत शर्मा ने बताया कि महिला की शिनाख्त बदरवास की लक्ष्मी तोमर (40) के रूप में हुई है। वह बदरवास में ब्यूटी पार्लर चलती थी। गुना सामान लेने के लिए आई थी। महिला का कुछ वर्ष पति से तलाक हो चुका है। महिला के मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर महिला के साथ रेप के बाद हत्या की बात सामने आई है। महिला के घुटनों और कोहनी में अंदरूनी चोट है। बुधवार को शिनाख्ती के बाद तीन डॉक्टरों के पैनल ने महिला का पोस्टमाॅर्टम किया है। बुधवार शाम तक पीएम की रिपोर्ट के बाद और चीजें साफ हो पाएंगी। फिलहाल आशंका है, महिला का रेप करने के बाद उसकी हत्या की गई। इसके बाद शव को बिलौनिया के पास ले जाकर फेंक दिया गया।