अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने कथा व्यास पंडित सौरभ कृष्ण शास्त्री का ब्राह्मण रत्न के रूप में किया सम्मान - Shivpuri



शिवपुरी - शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 7 में पंडित मुरारी लाल महावीर प्रसाद मुद्गल के निज निवास पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह के चौथे दिन शनिवार को कथा व्यास पंडित सौरभ कृष्ण शास्त्री महाराज ने वामन अवतार, श्री कृष्ण जन्म उत्सव का प्रसंग सुनाया तथा श्री कृष्ण जी के जन्म की लीलाओं का वर्णन किया श्री कृष्ण के जन्म पर श्रद्धालु जमकर झूमे। तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन जिला इकाई शिवपुरी जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं अन्य पदाधिकारीयों द्वारा पंडित सौरभ कृष्ण शास्त्री जी महाराज को स्मृति चिन्ह, शाल श्रीफल भेंट कर व पुष्पमाला पहनाकर ब्राह्मण रत्न के रूप में सम्मानित किया।             

 कथा व्यास पं.सौरभ कृष्ण शास्त्री ने कहा कि श्रीकृष्ण हिंदू धर्म में विष्णु के अवतार हैं। जब जब इस पृथ्वी पर असुर एवं राक्षसों के पापों का आतंक व्याप्त होता है तब तब भगवान विष्णु किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पृथ्वी के भार को कम करते हैं। वैसे तो भगवान विष्णु ने अभी तक 23 अवतारों को धारण किया। इन अवतारों में उनके सबसे महत्वपूर्ण अवतार श्री राम और श्री कृष्ण के ही माने जाते हैं। श्री कृष्ण का जन्म क्षत्रिय कुल में राजा यदुकुल की वंश में हुआ था। उन्होंने बताया कि वामन अवतार के रूप में भगवान विष्णु ने राजा बलि को यह शिक्षा दी की दंभ तथा अहंकार से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता यह धन संपदा क्षण भर की होती है। इसलिए इस जीवन में परोपकार करो। अहंकार, गर्व ,घृणा और ईर्ष्या से मुक्त होने पर ही मनुष्य को ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। यदि हम संसार में पूरी तरह मोहग्रस्त और लिफ्त रहते हुए सांसारिक जीवन जीते हैं तो हमारी सारी भक्ति एक दिखावा ही रह जाएगी। कथा के दौरान वामनअवतार की झांकी दिखाई गई। उन्होंने भगवान कृष्ण की गोकुल में आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की सहित अनेक भजन सुना कर श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया। कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान भगवान कृष्ण व वासुदेव जी संजीव झांकी से श्वेताओं का मन मोह लिया। श्रोताओं ने भगवान का पूजन कर माखन मिश्री का भोग लगाया। इस मौके पर महिला पुरुषों ने नंदोत्सव पर जमकर नृत्य किया आयोजकों ने भगवान कृष्ण के बाल रूप की आरती उतार कर मिठाई फल फूल बताकर उत्सव मनाया दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक चल रही कथा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष कथा का श्रवण करने पहुंच रहे हैं। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा, कैलाश दुबे, महा सचिव राजकुमार सरैया, हरगोविंद शर्मा,राजेंद्र पाण्डेय,चंद्र प्रकाश शर्मा,संतोष शर्मा,सुरेंद्र पाठक,देवेंद्र शर्मा मडवासा, चतुर्भुज शर्मा,कैलाश नारायण मुद्गल,कैलाश भार्गव,महेंद्र शर्मा,हरवंश त्रिवेदी, गोविंद विरथरे,

विशंभर दयाल,सतीश सडैया, ओम प्रकाश समाधिया, विनोद मुद्गल, पवन अवस्थी,अरविंद सरैया, रामसेवक गौड़, शिवकुमार शर्मा, सुरेश भार्गव, हरिचरण भार्गव, विजय राजन शर्मा, गजानंद शर्मा, बालकृष्ण शर्मा

व बड़ी संख्या में श्रोतागण आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संपर्क फ़ॉर्म