सागर शर्मा शिवपुरी - शिवपुरी जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा जाने-माने अर्थशास्त्री देश के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय डॉक्टर मनमोहन सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा शनिवार को समय दोपहर 2:30 पर जिला कांग्रेस कार्यालय झांसी रोड शिवपुरी पर रखी गई |
शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दो मिनट मौन धारण कर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की |
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय चौहान द्वारा उनके प्रधानमंत्री काल में एवं वित्त मंत्री रहते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया जिसमें प्रमुख रूप से 1.सूचना का अधिकार 2.शिक्षा काअधिकार. 3.काम का अधिकार 4.भोजन का अधिकार 5.आर्थिक उदारीकरण 6.परमाणु समझौता 7. किसानों की कर्ज माफी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को उल्लेख किया कार्यक्रम का संचालन सेवादल कांग्रेस प्रदेश सचिव अनिल उत्साही जी द्वारा किया गया |
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित होने वाले लोगों में जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा, संगठन मंत्री राजकुमार बंसल, सेवादल प्रदेश सचिव अनिल उत्साही, जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य, उपाध्यक्ष सरवन लाल धाकड़, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा, सेवादल अध्यक्ष वीरेंद्र खटीक, महासचिव राजेंद्र शर्मा लक्षेन्द्र शर्मा, अशोक बेड़िया, मुकेश धाकड़, रामकुमार दांगी, सागर शर्मा (सेबदल जिला सचिव) के. के. खंडेलवाल, मनोज जैन अलमारी, सचिव एडवोकेट विवेक यादव उपस्थित रहे|