उत्खनन के आरोपों पर भड़के मंत्री, भेजा एक करोड़ का मानहानि नोटिस


भोपाल-  मध्य प्रदेश सरकार के आयुष एवं कुटीर राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मानहानि का नोटिस भेजा है| पटेल ने दिग्विजय से सार्वजानिक रूप से माफ़ी मांगने की मांग की है, अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो  एक करोड़ रुपये के दावा ठोकेंगे| बतादे की 6 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस की एकता यात्रा को लेकर नरसिंहपुर पहुंचे थे तभी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सामने उन्होंने पटेल और उनके परिवार पर अवैध उत्खनन में लिप्त होने का आरोप लगाया था |दिग्विजय के आरोपों पर पलटवार करते जालम सिंह पटेल ने सभी आरोपो का खण्डन किया है|  नरसिंहपुर में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में जालम सिंह ने बताया कि उन्होंने दिग्विजय सिंह के ऊपर मानहानि का दावा पेश करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बाकायदा वकील के माध्यम से दिग्विजय सिंह को उनके व उनके परिवार के ऊपर लगाए अवैध खनन के झूठे आरोपों पर सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह  सार्वजनिक तौर से माफी नही मांगते तो एक करोड़ का मानहानि का दावा करूँगा| पटेल ने कहा दिग्विजय ने मुझ पर व्यक्तिगत आरोप लगाए हैं जो प्रमाणहीन और बेबुनियाद हैं। इसलिए इन आरोपों को गंभीरता से लेना जरूरी हो गया है। श्री पटेल ने कहा कि मनगढ़ंत आरोपों पर दिग्विजय सिंह ने सात दिवस के भीतर सार्वजनिक अथवा व्यक्तिगत रूप से माफी नहीं मांगी तो वे सक्षम न्यायालय में एक करोड़ रुपए मानहानि का दावा पेश करेंगे।प्रदेश में मानहानि की नूराकुश्ती खेल रहे पक्ष-विपक्षप्रदेश में सरकार और विपक्ष के बीच पिछले 15 साल से मानहानि का खेल चल रहा है। दोनों ही पक्ष के नेता एक-दूसरे पर मानहानि का केस कर रहे हैं, नेाटिस भिजवा रहे हैं, लेकिन अभी तक एक भी केस में न तो किसी की मानहानि हुई है और न ही सजा हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हाल ही में देशद्रोह के आरोप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कोर्ट जाने को कहा था। जबकि दिग्विजय मिस्टर बंटाढार एवं 15 हजार करोड़ के घोटाले के आरोप में भाजपा नेताओं के खिलाफ पहले ही मानहानि का केस दर्ज कर चुके हैं। वही 2003 के विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा नेत्री उमा भारती, प्रभात झा एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा समेत अन्य नेताओं ने दिग्विजय सिंह पर मिस्टर बंटाढार एवं 15 हजार करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप लगााए थे। सरकार जाने के बाद दिग्विजय ने इन सभी भाजपा नेताओं को मानहानि का नोटिस भिजवाया, फिलहाल मामला कोर्ट में है। जिसमें समझौते की तैयारी है। इसी तरह मुख्यमंत्री ने व्यापमं घोटाला के आरोप लगान्रे पर कांग्रेस नेता केके मिश्रा पर मानहानि का केस किया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म