महिला चिकित्सक के इंतजार में गुरूवार की शाम भटकती रही महिलाऐं


कोलारस-कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 3 चिकित्सको की तैनाती लोगो को स्वास्थ्य सुविधा देने  के लिए की गई है। कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र से वेतन लेने बाले चिकित्सको की संख्या तो अधिक है किन्तु बर्तमान में स्वास्थ्य सुविधाये देने के लिए तीन चिकित्सक कार्यरत है जिनमें से दो पुरूष चिकित्सक तथा एक महिला चिकित्सक जिनके ऊपर बीएमओ का प्रभार भी है। कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र की हम बात करें तो यहां महिला चिकित्सक की समस्या वर्षो से चली आ रही है। जैसे तैसे महिला चिकित्सक कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र को मिल भी गई तो उनके मुख्यालय पर न रहने तथा दोपहर बाद शिवपुरी रवाना हो जाने के कारण महिलाऐं उपचार के लिए कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र के चक्कर लगा कर लोट जाती है। कुल मिला कर कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ तीन चिकित्सको में से केवल दो चिकित्सको की सेवायें कोलारस क्षेत्र के मरीजो को मिल पा रही है महिला चिकित्सक के ऊपर बीएमओ का प्रभार होने तथा मुख्यालय पर निवास न करने के कारण कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र में आने बाली महिला मरीजो, प्रसुताओ, छेडखानी के मामलो में एमएलसी, महिलाओ की संदिग्ध मौत पर पीएम, महिलाओ से संबंधित बीमारियों के लिए आने बाली महिलाओ को कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र में महिला चिकित्सक होने के बाद भी उपचार के लिए शिवपुरी जाना पडता है। गुरूवार की शाम कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र में करीब आधा दर्जन महिलायें उपचार कराने के लिए आईं किन्तु महिला चिकित्सक के न होने से उक्त महिलायें पुरूष चिकित्सको को गोपनीय बीमारी न बताने के कारण कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र का चक्कर लगा कर लोट गई।कुल मिला कर कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ हरीश आर्य को बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र में अटेच करने तथा बीएमओ का प्रभार महिला चिकित्सक को देने के बाद से कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र में प्रशासनिक व्यवस्था से लेकर महिलाओ के उपचार दोनो की समस्या खडी हो गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म