कोलारस- शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर पहली बार जब कोलारस आए तब भी लेट हो गए थे दूसरी बार किसान ऋण माफी के प्रमाण पत्र बांटने कार्यक्रम में आए हुए थे परंतु अब की बार 6 घंटे लेट हो गए जिसके चलते सुबह 11:00 बजे कार्यक्रम स्थल पर लाई गई जनता प्रभारी मंत्री का इंतजार करते करते वापस लौट गई और कांग्रेस नेता मंच से यह कहते रहे की प्रभारी मंत्री जी कुछ ही देर में कार्यक्रम स्थल पर आने वाले हैं परंतु पूरे 6 घंटे लेट होने के चलते जनता आक्रोश होकर वापस चली गई और तो और अधिकांश कांग्रेस नेता भी धीरे-धीरे कार्यक्रम स्थलसे वापस चले गए जब प्रभारी मंत्री कोलारस आए तो उन्हें कुर्सियां खाली मिलीऔर थोड़ी बहुत जनता मिली और कुछ कांग्रेसी नेता मंच पर मौजूद थे मीडिया कर्मियों द्वारा खाली कुर्सी के फोटो शेयर कर दिए गए इसके चलते पूरे कोलारस विधानसभा क्षेत्र में मंत्री जी के लेट आने की चर्चाएं शुरू हो गई।
शिकायत लेकर आए लोग शिकायतें बिना दिए ही चले गए ग्रामीण
प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को ग्रामीण क्षेत्रों से शिकायतें लेकर वह लोग आए थे जो पंचायतों के सचिव सरपंचों जनपद सदस्य राशन की दुकान संचालकों शिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों से परेशान है और उनको शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है वह प्रभारी मंत्री को शिकायतें लेकर आए थे परंतु 6 घंटे लेट होने के चलते आक्रोष हो कर वापस चले गए जबकि शासन द्वारा लाखों रुपए का खर्चा इस कार्यक्रम के लिए किया गया था लोग यह कहते हुए नजर आए कि एक तरफ सरकार का खजाना खाली है वहीं दूसरी ओर सरकार के मंत्रियों की आवभगत में शासन द्वारा कितना खर्चा किया गया और रुपए को पानी की तरह बहा दिया गया उसके बावजूद भी मंत्री जी समय पर नहीं आए जिससे ना तो किसानों को कर्ज माफी शिविर का लाभ तक नहीं मिल सका और मंत्री जी भी अपना प्रभाव नहीं बता सके।
प्रभारी मंत्री जी के स्वागत में बैनर भी कम ही नजर आए
15 साल बाद कांग्रेस को सत्ता हासिल हुई है परंतु फिर भी जोश कांग्रेसमें दिखाई नहीं दियाजिसका कारण कोलारस की सीट भाजपा पर होना है कांग्रेसियों में जोश नहीं है जिसके चलते दूसरी बार प्रभारी मंत्री प्रदुमनसिंह तोमर के कोलारस आगमन पर भी ना के बराबर बैनर नजर आए और कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष सहित ब्लॉक अध्यक्ष के बैनर ही दिखाई दिए जबकि जिले के प्रभारी मंत्री दूसरी बार कोलारस आए थे और नगर बैनर ओं से पटा दिखाई देता परंतु ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं दिया और स्वागत भी कम ही जगह आयोजित होता हुआ दिखाई दिया इससे यह स्पष्ट है कि प्रभारी मंत्री या तो अपना प्रभाव नहीं दिखा पाए या फिर कांग्रेसियों में जोश नहीं है कुल मिलाकर प्रभारी मंत्री दो बार कोलारस आ चुके हैं और दोनों ही बार लेटहुए जिससे बहजनता में अपनी छाप छोडऩे के बजाय आक्रोश जनता में पैदा कर गए।
Tags
कोलारस