कोलारस-बदरवास-क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जिनके ऊपर ग्वालियर चंबल संभाग की लोकसभा सीटो से लेकर उत्तर प्रदेश के आधे भाग में कांग्रेस को अधिक से अधिक सीट निकालने की जिम्मेदारी राष्टï्रीय नेत्रत्व ने सौंपी है। उसी जिम्मेदारी के बीच सांसद सिंधिया अपने सांसदिय क्षेत्र गुना में भी व्यापारियो, अभिभाषको, बहुसंख्यक अथवा कांग्रेस से दूरी बनाने बाली जातियो के सम्मेलन करके सिंधिया गुना लोकसभा क्षेत्र को अपराजय रखने के साथ-साथ गुना लोकसभा क्षेत्र से अपनी लीड बडाने के क्रम में जब कोलारस एवं बदरवास तहसील मुख्यालय पर व्यापारियो की मीटिंग एवं सामुहिक भोज में शामिल होने पहुंचे इसी बीच बदरवास में व्यापारियो जिनकी संख्या मतदाता के हिसाव से गल्ला, किराना दोनो को मिला कर 5 सैंकडा के करीब है। जिनमें से सिंधिया द्वारा बुलाई गई व्यापारियो की मीटिंग में व्यापारियो की संख्या आधा सैंकडा भी नही हुई। व्यापारियो के स्थान पर कांग्रेसी एवं अन्य लोगो को देखकर जब सिंधिया ने देखा कि व्यापारियो की जगह दूसरे लोग बैठे है तो सिंधिया चंद व्यापारियो से चर्चा करने की जगह 5 मिनिट के अंदर व्यापारियो की बैठक को छोडकर आगे के लिए रवाना हो गये। बदरवास में कांग्रेस के द्वारा बुलाई गई व्यापारियो की बैठक में व्यापारियो के शामिल न होने का कारण यह निकल कर सामने आया कि आमंतरण पत्र पर व्यापार संघ की जगह व्यक्ति विशेष के परिवार का नाम होने के कारण सिंधिया तथा भोज तक के कार्यक्रम से बदरवास के व्यापारियो ने दूरी बनाये रखी जिसके चलते सिंधिया 50 मिनिट चर्चा करने की जगह 5 मिनिट केे अंदर ही बदरवास से आगे के लिए रवाना हो गये।
कोलारस में चिकित्सको की बैठक में चिकित्सको ने कहा प्रशासन कर रहा है परेशान - सिंधिया बोले चुनाव जिताओ उसके बाद करेगे बात
कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर गत दिनो व्यापार संघ, अभिभाषक संघ, चिकित्सको से चुनाव को लेकर परी चर्चा सिंधिया द्वारा रखी गई थी। जिसमें विगत दिनो 2 नर्सिंग हॉम को अबैध चलाने की बात कह कर प्रशासन ने सील्ड कर दिया। जिसके बाद अन्य प्राईवेट चिकित्सको में प्रशासन की कार्यवाही के बाद भय का माहौल दिखाई दे रहा है। इसी भय के माहौल के बीच नर्सिंग हॉम सील्ड संचालक सहित अन्य प्राईवेट डॉक्टर जब सिंधिया के समक्ष बोले कि प्रशासन हम लोगो पर दबाव बना रहा है कि अपनी दुकाने बंद करो नही तो हम सील्ड करेगे और पैसे लेकर बाद में खोलेगे। यह बात जब चिकित्सको ने सांसद सिंधिया के समक्ष वया की तो वहां मौजूद हमारे प्रतिनिधि के समक्ष चिकित्सको को जबाव मिला कि अभी चुनाव का समय है केवल चुनाव की बात और जीतने की बात होगी आप यानि प्राईवेट चिकत्सको पर प्रशासन ने जो कार्यवाही की है उस पर चुनाव के बाद चर्चा होगी। यह सुनते ही प्राईवेट चिकित्सक बिना दवा लिए ही असंतुष्टिï के साथ कार्यक्रम से रवाना हो लिए। प्राईवेट चिकित्सको में दो प्रभावशाली बडे नर्सिंग हॉम सील्ड होने के बाद अन्य प्राईवेट चिकित्सको में भय का माहौल बना हुआ है। दुकाने सील्ड होने पर सील्ड निकालने के बदले कितना खर्च, कितना समय, कितनी बदनामी होगी इसको लेकर प्राईवेट चिकित्सक अपनी फरियाद लेकर गये थे। किन्तु अपनी समस्या सुनाने के साथ ही खाली हाथ प्राईवेट चिकित्सको को वैरंग ही लोटना पडा।
Tags
कोलारस
