लतीफ खान के परिवार में ईद का पर्व मातम में बदला, भतीजे परवेज खान की सिंध के वहाव में वह जाने से मौत, बचाने गये साले सहित दो युवक बाल-बाल बचे



शाकिर खान, हैप्पी गुप्ता, कोलारस-सोमवार को ईद के पर्व के दिन ईदगाह पर नमाज पढने के बाद घर पर आकर कुर्वानी करने के उपरांत भोजन करके गोरा टीला सिंध नदी के मुख्य घाट पर नहाने के लिए सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे कोलारस नगर के एक दर्जन के आस-पास मुस्लिम लडके सिंध में नहाने तथा पिकनिक मनाने गये हुये थे इसी बीच जब कोलारस के इन्द्रा कॉलोनी निवासी  लतीफ खान साईकिल बाले के छोटे भाई साविर खान साईकिल बालो के पुत्र परवेज खान की सिंध नदी में के तेज वहाव में वह जाने के कारण सोमवार को दुखद मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर कोलारस पुलिस, रेस्क्यू टीम एवं गोताखोरो की मदद से शाम 7 बजे के करीब परवेज के शव को वाहर निकाला जा सका। युवा परवेज खान की शादी विगत कुछ माह पूर्व हुई थी घटना स्थल पर परवेज के साथ पिकनिक मनाने उसका साला एवं कई दोस्त गये हुये थे जिनमें से तीन युवको ने परवेज को बचाने का प्रयास किया किन्तु नदी का वहाव अधिक होने के कारण जैसे जैसे परवेज का साला एवं दो अन्य युवको की जान बच गई जिन्हे कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां डॉक्टर आनंद जैन ने मृतक परवेज के साले एवं परवेज के दोस्तो को उपचार देने के बाद छुटटी कर दी। परवेज के शव को देर शाम कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां मंगलवार को परवेज का शव विच्छेदन कर शव को कोलारस पुलिस मर्ग कामय कर परिजनो को सौंपेगी। 

ईद का पर्व मना कर साले सहित दोस्तो के साथ सिंध में पिकनिक मनाने गया था परवेज

परवेज खान पुत्र साविर खान जो कि मंगल कुशवाह की दुकान के पास साईकिल की दुकान करते  है। उनके पुत्र परवेज खान उम्र करीब 22 वर्ष जिनकी 6 माह पूर्व  शादी हुई थी अपने साले तथा अन्य मुस्लिम लडको के साथ ईद का पर्व मना कर गोरा टीला सिंध नदी में कपडे उतारकर जैसे ही गहरे नदी के वहाव मे पहुंचे जैसे ही परवेज नदी का वहाव एवं गहराई अधिक होने केे कारण संतुलन विगड गया जिससे परवेज खान सिंध नदी में वह गया उसे बचाने के लिए उसका साला तथा दो अन्य लडको ने काफी प्रयास किया किन्तु नदी के वहाव में काफी दूर तक वह जाने के कारण परवेज को बचाया नही जा सका। घटना स्थल पर कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा ,कोलारस पुलिस थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सिकरवार, पुलिस एवं हॉमगार्ड सैनिको के द्वारा चलाये गये रेस्क्यू के अभियान में गोताखोरो की टीम कई घण्टे मशक्कत करने के बाद परवेज पुत्र साविर खान निवासी इन्द्रा कॉलोनी जगतपुर कोलारस के शव को गोताखोर सिंध नदी के घाट पर सोमवार की शाम 7 बजे निकालने में कामयाब हुये। परवेज के शव को रात्री 8:30  बजे के आस-पास कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया  जहां परवेज के शव विच्छेदन मंगलवार की सुबह होने की जानकारी घटना स्थल हमारे संबाददाता शाकिर खान ने सबसे पहले दी। 


परवेज की मौत पर लोगो ने की शोक सम्बेदना व्यक्त

कोलारस के जगतपुर इन्द्रा कॉलोनी में निवास करने बाले लतीफ खान साईकिल बालो के छोटे भाई साविर खान के पुत्र परवेज खान उम्र करीब 22 वर्ष जो कि गोरा टीला सिंध नदी में ईद का पर्व मना कर साले एवं दोस्तो के साथ सिंध नदी में नहाने तथा पिकनिक मनाने गये थे इसी बीच नदी के तेज वहाव में वह जाने के कारण परवेज खान की दुखद मौत हो गई। युवा साईकिल व्यवासायी परवेज खान दुखद मौत की खबर के बाद कोलारस के लोगो ने शोक सम्बेदनाये व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने बालो में कोलारस विधाय वीरेन्द्र रघुवंशी, पूर्व विधायक महेन्द्र यादव, नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, पार्षद राजकुमार भार्गव, पत्रकार हरीश भार्गव, भाजपा नेता रामस्वरूप रिझारी, पत्रकार शाकिर खान, अग्रवाल समाज अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, ब्राहा्रण समाज संयोजक रामेश्वर भार्गव, डॉ. राजेश भार्गव, किसान मोर्चा अध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह चीमा, समाजसेवी सरवन चंदेल, प्रहलाद शिवहरे, बंटी शर्मा, प्रदीप जैन, छोटा सोनी, अशोक सोनी, प्रदीप गौड, कल्लू कुशवाह, विष्णु सेन, दीपक खीरखाने, कैलाश गुप्ता, गोपाल श्रीवास्तव, काशीराम ओझा, सोना चौबे, गोपाल शर्मा, दीपक बत्स पत्रकार, अनंत सिंह जाट पत्रकार, हैप्पी गुप्ता पत्रकार, अशोक चौबे पत्रकार, विशोक व्यास पत्रकार, सूरज यादव पत्रकार सहित अनेक कोलारस के लोगो ने युवा साईकिल व्यवसायी परवेज खान की दुखद मौत पर शोक सम्बेदना व्यक्त की है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म