कोलारस-कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर स्थित कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र में बीते 24 घंटे के दौरान तीन महिलाओ को कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जिसमें से एक महिला की करंट लग जाने से मौत हो गई वहीं दूसरी महिला के द्वारा घरेलू हिंसा के चलते जहरीला पदार्थ खा लेने के कारण गंभीर हालत में शिवपुरी रैफर किया गया। वहीं तीसरी महिला भी जहरीला पदार्थ खा लेने के कारण कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार कराने लाई गई।
विगत दिवस शनिवार की सुबह करीब 9 बजे कोलारस के संत फार्म में निवास करने बाले किसान कैलाश धाकड कोटरी बाले अपने परिजनो के साथ बच्चो को स्कूल में पढाने के उददेश्य से कोलारस के संत फार्म में निवास करते है। कैलाश धाकड अपनी बीमार मां का इलाज कराने कोटा के स्वास्थ्य केन्द्र में ले गये इसी दौरान शनिवार की सुबह बच्चो को स्कूल भेजकर कैलाश धाकड की पत्नि राजवती उम्र करीब 32 वर्ष टिल्लू से घर का पानी भरने के उपरांत बिजली के वायर की घडी करते समय दूसरी तरफ बिजली के वोर्ड में लगे वायर से करंट आ जाने के कारण राजवती अपने ही निवास पर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नही था पास में ही राजवती के मायके बाले जो कि ग्राम चंदौरिया के रहने बाले बताये गये है वह सूचना मिलते ही कैलाश धाकड के मकान पर आ गये और राजवती को इलाज के लिए कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आये जहां से गंभीर हालत में परिजन शिवपुरी लेकर रवाना हुये तभी रास्ते में राजवती ने दम तोड दिया। घटना के बाद परिजन राजवती के शव को ग्राम कोटरी शनिवार को लेकर रवाना हो गये।
तीसरी घटना रविवार की दोपहर करीब 2 बजे की बताई गई है जिसमें सुखवती पत्नि धर्मेन्द्र जाटव उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम देहरदा को कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र उपचार हेतु लाया गया जहां सुखवती ने बताया कि मैने भूल से जहरीला पदार्थ खा लिया है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. विवेक शर्मा द्वारा महिला सुखवती की हालत सामान्य बताई गई है।
Tags
कोलारस