कोलारस- प्रदेश में कमलनाथ सरकार के खिलाफ विपक्ष अब लगातार हमले कर रहा है। घटाना के बाद, किसानों के हक की लडाई हो या मुआवजे या महंगाई की मार रात से बडाये गए वेट टैक्स को लेकर सरकार ने विपक्ष को एक और मौका दिया। सैकडो बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पेट्रोल डीजल पर बडाये हुए टैक्स को लेकर जमकर नारेबाजी की और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा बढ़ती महंगाई के इस दौर में मध्य प्रदेश की सरकार ने जनता को करारा झटका दिया है। राज्य सरकार ने पेट्रोल डीजल और शराब पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त वैट टैक्स लगाने का निर्णय लिया है। वर्तमान में पेट्रोल पर 28 प्रतिशत ,डीजल पर 18 प्रतिशत और शराब पर 5 प्रतिशत टैक्स लगता है जो अब बढक़र पेट्रोल पर 33 प्रतिशत, डीजल पर 23 प्रतिशत और शराब पर 10 प्रतिशत होगा। पूरे प्रदेश में बीजेपी नाथ सरकार के खिलाफ अब आक्रोशित भूमिका में नजर आ रही है।
Tags
कोलारस