कोलारस- कोलारस विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को सिंधिया एवं कांग्रेस के मंत्री कोलारस में। खतौरा में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अशोकनगर से कोलारस आते समय खतौरा में रोड़ शो के दौरान जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया एवं फूलों की वर्षा की खतौरा में पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव के निवास पर आतिशी स्वागत किया गया एवं जनपद अध्यक्ष मिथलेश राजेश यादव के निवास पर सिंधिया गाड़ी से उतारकर मंच पर पहुंचे वहां पर मिथिलेश राजेश यादव एवं पूर्व विधायक महेंद्र सिंह नेे जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सिंधिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव के निवास पर जनपद उपाध्यक्ष रामबीर सिंह यादव एवं उनकी टीम ने जोरदार स्वागत किया ग्राम-ए-ज्वारा पर नगर परिषद उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव एवं नरेंद्र सिंह यादव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव द्वारा भव्य स्वागत किया गया पचावली पर बंटी रघुवंशी एवं करतार सिंह यादव द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कोलारस नगर में अनेक जगह किया भव्य स्वागत इसके बाद सिंधिया एवं उनके साथ आये प्रदेश के मंत्री डाक बंगला पहुंचे और जनता से रूवरू हुये।
Tags
Kolaras
