सोमवार को विधायक रघुवंशी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोलारस एसडीएम को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन


कोलारस-कोलारस नगर में सोमवार को भाजपा विधायक रघुवंशी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोलारस अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष माननीय राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें नगर परिषदों का दर्जा छीन कर ग्राम पंचायत बनाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा मध्य प्रदेश की सरकार ऐसा जनविरोधी कदम उठावे और नगर परिषदों की विघटन की प्रक्रिया को बंद करने में सहयोग प्रदान करें मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश की 30 नगर परिषदों को तोडकर ग्राम पंचायतों में बदलने का षडयंत्र किया जा रहा है जिसमे हमारे विधानसभा क्षेत्र कोलारस की रन्नोद भी शामिल है, इसके खिलाफ सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय कोलारस पर माननीय राज्यपाल महोदय मध्यप्रदेश भोपाल के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया। ज्ञापन देने वालों में झेत्र के बिधायक रघुवंशी व विधानसभा के तीनों मंडलो के मण्डल अध्यक्ष सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म