कोलारस-बदरवास-कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र के बदरवास नगर में किराना व्यापार एसोसिएशन द्वारा बदरवास नगर में निवासरत गरीब परिवार के लोगों को आटा चावल मसाले आदि की किट बनाकर बदरवास नगर परिषद सीएमओ निधि अग्रवाल को देते हुए। और नगर परिषद सीएमओ से व्यापारियों द्वारा निवेदन किया गया कि गरीब परिवार जो बीपीएल कार्ड धारी नहीं है। और बास्तविक में गरीब एवं जरूरत मंद लोग है। उन्हें यह राशन वितरण किया जायें। जिससे कोरोना जैसी महामारी के चलते लॉकडाउन किया गया है। उसके कारण कोई भी व्यक्ति भूखा न सोय।
Tags
बदरवास
