मंगलवार की दोपहर हुई तेज बारिश, ज्ञानीशंकर कालोनी में रहने वाले लोगों के लिए बनी परेशानी

 मंगलवार की दोपहर हुई तेज बारिश, ज्ञानीशंकर कालोनी में रहने वाले लोगों के लिए बनी परेशानी

संजू शर्मा कोलारस - कोलारस नगर मे मंगलवार की दोपहर हुई तेज बारिश से संत फार्म ज्ञानी शंकर कॉलोनी में रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई। नगर के स्टेशन रोड के क्षेत्र में स्थित संत फार्म, ज्ञानी शंकर कॉलोनी में बारिश होने से लोगों के घरों के आगे पानी भर गया एवं कीचड़ हो गई, जिससे  नगर में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के जगतपुर क्षेत्र में स्थित ज्ञानी शंकर कॉलोनी में जाने वाले रास्तों पर पक्की सड़क ना होने तथा पानी की निकासी ना होने से थोड़ी सी बारिश होने में ही पानी भर जाता है जिससे काॅलोनी में रहने वाले लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। यह समस्या कई वर्षों से है पर इस और आज तक ना तो किसी अधिकारी का ध्यान गया है और ना ही किसी जनप्रतिनिधि का। काॅलोनी वाले लोगों का कहना है कि हम लोगों ने परेशान होकर अपने अपने घरों के आगे लाल मुरम डलवा ली थी परन्तु सिंध की पाइप लाइन बिछाने के कारण पूरी रोड ऊबड़ खाबड़ हो गई और जगह जगह गड्ढे होने से पानी भर जाता है। इससे राहगीर इनकी गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाते और गिर कर चोटिल हो जाते है। सभी काॅलोनी वासियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मांग की है कि उनकी इस समस्या पर ध्यान देकर इसका समाधान किया जाए।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म