पत्रकार बीमा प्रीमियम जनसंपर्क विभाग भरे - विनय अग्रवाल
ग्वालियर - मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार विनय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पत्रकारों की हेल्थ बीमा राशि जनसंपर्क विभाग द्वारा भरे जाने की मांग की है। अग्रवाल ने कहा है कि कोरोना के चलते पत्रकार आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं और वह हेल्थ बीमा प्रीमियम का बडा एमाउंट भरने में सक्षम नहीं हैं।
अग्रवाल ने मुख्यमंत्री चौहान को भेजे पत्र में कहा है कि पत्रकारों को भी कोरोना वारियर्स घोषित किया जाये। अभी तक कई पत्रकार कोरोना की भेंट चढ़ चुके हैं लेकिन उनके परिवार की किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिससे पत्रकारों मं हीन भावना भर रही है। अत: आपसे निवेदन है कि शीघ्र इस ओर ध्यान दिया जाये। ताकि पत्रकार व उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित हो सकें।
Tags
ग्वालियर